बीसीसीआई अध्यक्ष पर बेटे का आरोप, मुझे व मेरे दोस्त को प्रताड़ना दे रहे पापा
मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन नए विवादों में फंस गए हैं। उनके बेटे अश्विन ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें रुतबे का इस्तेमाल कर उसे और समलैंगिक पार्टनर अवि मुखर्जी को पिटवाना शामिल है।
43 वर्षीय अश्विन ने रविवार को कहा कि श्रीनिवासन के कहने पर उन्हें कई सालों से शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। हाल में 30 अप्रैल को पुलिस ने अश्विन और अवि को बांद्रा के पब एस्कोबार से उठाया। लोहे की रॉड से दोनों की जमकर पिटाई की गई। अश्विन ने डीएनए/भास्कर से कहा,मेरे पिता मेरे समलैंगिक व्यवहार के खिलाफ हैं। 1998 में जब मैंने इसकी जानकारी उन्हें दी तब से वे मुझे बदलने के लिए कह रहे हैं। वर्ष 1999 में जब मुझे अवि से प्यार हुआ तो हालात और बिगड़ गए। अब हमें लग रहा है कि हमारी जान नहीं बचेगी।
अश्विन ने कहा कि 2002 में भी मुझे पीटा गया था। मुझे अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया था। दवाएं दी गई। तब समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता अशोक ने उनकी मदद की थी। श्रीनिवासन तो सार्वजनिक तौर पर कहते थे कि अवि एक पैरासाइट है। वह मेरे पैसे चाहता है इसलिए उसने मुझे समलैंगिकता की ओर घसीटा। वह अवि के लिए बहुत बुरा सोचते हैं। अश्विन ने यह भी कहा कि उनके एनआरआई स्टेटस का इस्तेमाल श्रीनिवासन ने काले धन को सफेद करने के लिए भी किया।
सही कौन पुलिस या बीसीसीआई अध्यक्ष का बेटा?
डीसीपी प्रताप दिवाकर का कहना है कि 30 अप्रैल को एस्कोबार से कॉल आया था। अश्विन और अवि वहां बार का समय खत्म होने के बाद रात करीब डेढ़ बजे और शराब मांग रहे थे। उन्होंने 28 हजार रुपए का बिल चुकाने से भी इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं वेटरों ने इनकार किया तो दोनों उनसे भी भिड़ गए। अश्विन ने एक कांस्टेबल को मुक्का मारा। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दूसरी ओर अश्विन ने फोटो मुहैया कराए हैं जो बताते हैं कि उसे पुलिस हिरासत में लोहे की रॉड से बहुत बुरी तरह पीटा गया।
श्रीनिवासन बोले, यह तो घर का मामला है
बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन का कहना है कि जो भी हुआ वह निजी पारिवारिक मामला है। इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। बच्चे भले ही माता-पिता पर आरोप लगाए। लेकिन पिता होने के नाते मैं सिर्फ उनकी बेहतरी की कामना करता हूं।
आईपीएल में एक और 'पाप': रेव पार्टी से धरे गए दो खिलाड़ी, चार हो गए फरार
चेन्नई IPL 5 का प्लेऑफ 4, डेक्कन ने बिगाड़ा चैलेंजर्स का खेल
गहरा रहा है आईपीएल खिलाड़ी पर आरोप लगाने वाली लड़की का राज ल्यूक के साथ कमरे में दाखिल हुई थी जोहल, फिर भागीआईपीएल तमाशा: 'मुझे खींचा और किस करने की कोशिश की'







