विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Bhojpuri Superstar Ravi Kishan To Release Marathi

बिहार में मराठी फिल्म रिलीज करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

निशांत ए भूसे | Sep 04, 2012, 05:24AM IST
 
 

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन बिहार में अपनी पहली मराठी फिल्म रिलीज करेंगे। उनका यह फैसला बिहार सरकार के गले का दर्द बन सकता है। दैनिकभास्कर.कॉम से बातचीत में उन्होंने बताया वे अपनी पहली मराठी फिल्म 'मध्यम वर्गीय' पूरे बिहार में रिलीज करवाएंगे।

बिहार निवासियों के खिलाफ आग उगलने वाले राज ठाकरे की तीखी बयान के बाद रवि किशन का यह फैसला उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे राज ठाकरे और एमएनएस के किसी भी एजेंडे को सपोर्ट नहीं करते। उन्होंने कहा कि वे बिहार में इस फिल्म को इसीलिए रिलीज करना चाहते हैं ताकि वे उन्हें यह दिखा सकें कि क्षेत्रीय सिनेमा पर ध्यान दिया जाना कितना जरूरी है।

रवि ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में इस फिल्म की रिलीज करवाने की पूरी जिम्मेदारी वे खुद उठाएंगे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार मराठी फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए निर्माताओं को सब्सिडी देती है, जबकि बिहार में इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि वे खुद बिहार सरकार के कुछ अधिकारियों से मिले थे लेकिन किसी ने भी क्षेत्रीय (भोजपुरी) सिनेमा के विकास में मदद करना जरूरी नहीं समझा।

जब उनसे यह पूछा गया कि यदि बिहार सरकार उनके इस फैसले का विरोध करने लगी तो क्या होगा? भरोसे से इस सवाल का जवाब देते हुए रवि किशन ने बताया कि इसे भाषयी मुद्दा नहीं बनाया जा सकता। फिल्में बनाना या उसमें काम करना एक कला है और इसे इसी दृष्टि से देखना चाहिए। राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment