विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> CM The Order Of The Irrigation Scam

सी.एम. ने दिए सिंचाई घोटाले की जांच के आदेश

इंद्रकुमार जैन | Oct 07, 2012, 07:42AM IST
 
 

मुंबई. मुख्यमंत्री पृथ्वारीज चव्हाण ने शनिवार को सिंचाई घोटाले की जांच के आदेश जारी कर दिए। घोटाले की गड़बड़ियों के लिए बनाई गई वडनेरे समिति की सिफारिशों के आधार पर 45 अधिकारियों की विभागीय जांच कराई जाएगी। इनमें विदर्भ की सिंचाई परियोजनाओं में धांधली करनेवाले अधिकारी शामिल हैं।



इस बीच केंद्रीय क कृषिमंत्री शरद पवार ने इस विवाद के बारे में मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री सुनील तटकरे से भी चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार कई दिनों से मीडिया में जारी खबरों व विपक्ष के हमलों के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए। अधिकारियों में विभागीय जांच के आदेश से नाराजगी है। उनका कहना है कि इस मामले में उनकी गलती नहीं है। उन्होंने तो मंत्रियों के आदेश के मुताबिक ही काम किया है।



माना जा रहा है कि इस जांच के आदेश के बाद दोनों कांग्रेस में कटुता बढ़ सकती है। अब तक जो अधिकारी चुप्पी साधे थे, वे जांच के दौरान सच्चई उगल सकते हैं। इससे राष्ट्रवादी के नेता व खासकर अजित पवार मुश्किल में पड़ सकते हैं। मौजूदा मंत्री तटकरे को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यह होगी कि जिस तरह बांधों के खर्च की राशि कई गुना बढ़ाई गई, उसकी सफाई देना संभव नहीं होगा।



इस बीच जांच के आदेश से राष्ट्रवादी में बेचैनी फैल गई है। सूत्रों के अनुसार शाम को केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार ने इस मामले में अजित दादा के अलावा तटकरे व रामराजे निंबालकर से विस्तार से चर्चा की। जानकारों का दावा है कि पवार ने मुख्यमंत्री से भी बात की। वैसे दो दिन पहले ही अजित दादा ने जांच व श्वेतपत्र को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment