1600 जवान रखेंगे नजर, शहर को चढ़ा क्रिकेट फीवर

नागपुर. शीत सत्र के बंदोबस्त में लगे पुलिस जवानों के कंधों पर मंगलवार को दोहरा भार रहने वाला है। एक ओर जहां पुलिस को भाजपा के मोर्चे पर खास नजर रखनी होगी, वहीं मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का अंतिम मुकाबला नागपुर के वीसीए मैदान जामठा में होने वाला है।
क्रिकेट खिलाडिय़ों के बंदोबस्त में लगभग 1600 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वीसीए मैदान पर श्वान पथक, एसआरपीएफ के जवान, क्यूआरटी के जवानों को खास तौर से तैनात किया गया है।
इसके अलावा शहर पुलिस विभाग से एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, तीन उपविभागीय अधिकारी, 12 इंस्पेक्टर, 23 पुलिस उपनिरीक्षक, 250 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
ग्रामीण पुलिस विभाग से एक अतिरिक्त अधीक्षक, 6 उपविभागीय अधिकारी, 12 पुलिस निरीक्षक, 40 पीएसआई, 400 पुलिस कर्मियों सहित लगभग 1600 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी क्रिकेट बंदोबस्त में तैनात रहेंगे।






