विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Dara Singh

जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं दारा सिंह

dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 12:33PM IST
 
 


मुंबई।फिल्म अभिनेता और विश्व प्रसिद्ध पहलवान रह चुके दारा सिंह की तबीयत काफी अधिक खराब है। जिंदगी और मौत से जूझ रहे दारा सिंह के लिए अगले 12 घंटे काफी महत्‍वपूर्ण हैं। डॉक्‍टरों का कहना है कि खून में लो ऑक्‍सीजन और लो ब्‍लड प्रेशर के कारण उनकी किडनी पर असर पड़ा है। उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। सोमवार को उन्हें डायलिसिस मशीन पर रखा गया।




दारा सिंह के बेटे विंदु सिंह ने कहा है कि उनके पिता को बचाने के लिए डॉक्‍टर जी जान से जुटे हैं। 




दारा के गांव में गुरुद्वारा में अरदास की जा रही है। देश में कई जगहों पर दारा सिंह की सलमाती की दुआ मांगी जा रही है।




दारा सिंह की यह हालत उनके दिमाग में खून का थक्का जमा है या उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। यह अभी पक्का नहीं है। उनकी देखभाल कर रहे डॉक्‍टरों ने सोमवार 12.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया। उनका कहना है कि तबीयत अधिक अस्थिर होने के कारण दारा सिंह का सीटी स्‍कैन नहीं हो पा रहा है। वह वेंटीलेटर पर हैं। डॉक्‍टर उन्‍हें इस लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका सीटी स्‍कैन और कुछ दूसरे जरूरी टेस्‍ट किए जा सकें। उनके मुताबिक अगले 36 घंटे बेहद नाजुक हैं। 




दारा सिंह को शनिवार शाम को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 83 वर्षीय दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। अंतिम बार उन्हें 2007 में जारी इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में देखा गया।
















 

















 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment