विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Dara Singh Is Expected To Go In Coma Condition Is

पाकिस्‍तान में भी याद किए गए दारा सिंह

1 of 17 Photos

मुंबई। पहलवान, बॉलीवुड के पहले सुपर हीरो और 'टीवी के हनुमान' दारा सिंह को पाकिस्‍तान में भी याद किया गया है। उनके बहाने भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों के उस दौर को याद किया गया है जब दोनों देश परमाणु हथियार विहीन थे और कश्‍मीर के मसले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में कागजी लड़ाई लड़ते थे। पाकिस्‍तान के अखबार 'द डॉन' ने कहा है कि उन दिनों दारा सिंह पाकिस्‍तान में कई पहलवानों के आदर्श हुआ करते थे। 

'डॉन' ने दारा की मौत की खबर को खासी प्रमुखता दी है। 'आखिरी मुकाबला हार गए दारा सिंह' शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया गया है कि दारा सिंह का पाकिस्‍तान के मशहूर पहलवान भोलू से अखाड़े में दो-दो हाथ करना लगभग तय हो गया था, लेकिन वक्‍त की कमी के चलते यह कभी हो नहीं सका। हालांकि दारा सिंह ने पाकिस्‍तान के मशहूर पहलवान टाइगर आजाद को धूल चटा दी थी। यूपी के कुशीनगर में पडरौना में जनवरी 1979 में हुए दंगल में उनकी टाइगर आजाद से 13 मिनट की कुश्ती हुई थी। पूरी कुश्ती में पाकिस्तानी पहलवान भागने के अंदाज में लड़ा और आखिर में पांव उखड़ जाने के कारण उसे लादकर अखाड़े से ले जाना पड़ा था।


आगे क्लिक कर देखें दारा सिंह की कुछ यादगार तस्‍वीरें। अगर आप उन्‍हें श्रद्धांजलि देना चाहें तो नीचे कमेंट बॉक्‍स में अपना संदेश टाइप कर सबमिट कर दें।  


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment