विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Dealers Selling Manmohan

मनमोहन सरकार देश बेचने वाली सौदागर: ठाकरे

विनोद यादव | Sep 22, 2012, 04:23AM IST
 
 


मुंबई.शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कांग्रेस की अगुवाई वाली मनमोहन सरकार को देश बेचने वाली सौदागर कहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को समर्थन देने वालों दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने देश बेच दिया, तब भी चलेगा। परंतु मुर्दा बने देश के मुंह में रखे मक्खन को खाने मिलने की वजह से यूपीए सरकार को समर्थन देने वाले ‘टेकूचंद’ समाधानी हैं।

ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ममता ने रसोईगैस के अनुदान में कटौती किये जाने और रिटेल के क्षेत्र में एफडीआई को अनुमति दिये जाने के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ आवाज उठाते हुए मनमोहन सरकार को दिया अपना समर्थन वापस ले लिया है।

ममता ने केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेकर साबित कर दिया है कि वे जनविरोधी केंद्र सरकार के पाप में शामिल नहीं हैं। परंतु शरद पवार और द्रमुक का अब तक केंद्र सरकार को समर्थन जारी रखा है। शिवसेना प्रमुख ने आरोप लगाया है कि देश बेचने के सौदे में शामिल प्रत्यक दल कांग्रेस से भी अधिक अपराधी है। उन्होंने लगे हाथ मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी खड़े बोल सुनाये हैं। ठाकरे ने कहा कि मुलायम एक ओर कांग्रेस को देश का दुश्मन बताते हैं और दूसरी ओर समर्थन भी जारी रखते हैं। उनके जैसे अवसरवादी नेताओं व दलों की वजह से देश बर्बाद हो रहा है।

कसाब की दया याचिका पर 24 घंटे में हो फैसला

ठाकरे ने 26/11 के आतंकवादी हमले के आरोपी कसाब की दया याचिका पर 24 घंटे के भीतर फैसला लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि कसाब का निवेदन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तक पहुंच ही गया होगा। लिहाजा अब शिंदे को कसाब की दया याचिका से संबंधित आवश्यक तकनीकी खानापूर्ति को पूरा करके स्वयं वह निवेदन लेकर राष्ट्रपति भवन जाना चाहिए और दया याचिका पर फैसला लेकर कसाब को फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए। शिवसेना प्रमुख का कहना है कि राष्ट्रपति गृह मंत्री की सिफारिश के अनुसार दया याचिका पर निर्णय लेते हैं। इसलिए शिंदे को कसाब के संबंध में ऐसा निर्णय जल्द से जल्द लेना चाहिए। जिससे पूरा देश उनकी पीठ थपथपाये।

 

गणपति से बाल ठाकरे की प्रार्थना, देश पर से दूर हो यह संकट

 

एक झटके में ही झूठा साबित हुआ उद्धव, राज और बाल ठाकरे का दावा!

 

गृहमंत्री शिंदे का बेतुका मजाक, कोयला घोटाला भी भूल जाएगी जनता

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment