विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Delhi Based Model Arrested In Prostitution In Nagpur

देह व्यापार के अड्डे पर रंगेहाथ पकड़ाई दिल्ली की मॉडल

1 of 8 Photos
नागपुर। महल इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
आरोप है कि ये तीनों महिलाएं दिल्ली से आई युवती से देह व्यवसाय करा रही थीं। सूत्रों की मानें तो युवती दिल्ली की मॉडेल है। वह नागपुर अपने रिश्तेदारों के घर आई थी। उसे बरगला कर इस काम में तीन महिलाओं ने लगा दिया। 
 
कार्रवाई अपराध पुलिस शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने गोपनीय तरीके से की। नागपुर में घरेलू महिलाओं द्वारा देह व्यापार अड्डा चलाने का मामला सामने आया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने  बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे राहतेकरवाडी दसरा रोड पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। यह अड्डा रुमी अब्दुल्ला पठाण ,नसीमबानो लियास मेनन (35) और सीमा श्रावण काटेकर (39)   चला रही थीं।
 
पुलिस ने अड्डे पर अपना पंटर भेजा। पंटर ने तीन हजार रुपए में सौदा तय किया। सौदा तय हो जाने पर पंटर ने जाल फैलाकर बैठे सामाजिक सुरक्षा दस्ते को सूचित कर दिया। दस्ते ने अड्डे पर छापा मारा। 
 
पुलिसिया कार्रवाई के बाद 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में अपनी मौसी के पास रहती है। वह अनाथ है। उसकी मां उत्तर नागपुर की रहने वाली थी।  
 
उसके सिर से माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। उसके मामा नागपुर में रहते हैं। वह उनसे मिलने नागपुर आते रहती थी। 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment