विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Drunk Bikini Girls Parting With Boysin Nagpur

नशे में टल्ली लड़कियां कम कपड़ों में खिला रही थी गुल तभी...

Dainik Bhaskar News Network | Jul 09, 2012, 03:22AM IST
 
 


नागपुर। इंटरनेट संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए शहर के बाहरी क्षेत्रों में विशेष पार्टियों का आयोजन होने लगा है।


 

रेव पार्टी का शक्ल धारण करती इन पार्टियों में युवा-युवतियां सामाजिक मर्यादाएं लांघने लगते हैं। इसी कड़ी में रविवार को अमरावती मार्ग पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में कालेज के अलावा कामकाजी युवक-युवतियों के लिए नृत्य की व्यवस्था की गई थी।


 

देर रात तक पार्टी चलने की जानकारी दी गई थी। दोपहर में ही पार्टी का रंग चढ़ने लगा था, लेकिन रात होते ही एकाएक पार्टी को रोक दिया गया। कहा जाने लगा कि मनसे द्वारा देर रात तक चलनेवाले बारों के विरुद्घ आंदोलन की चेतावनी के कारण ऐसे कार्यक्रमों के आयोजक सजग हो गए है। पार्टी में मोटी फीस देकर शामिल हुए युवाओं को यह कहते सुना गया कि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा चीटिंग की जाने लगी हैे।


 

अमरावती मार्ग पर हेरीटेज जंक्शन से संबंधित यह मामला है। बताया जाता है कि इस फार्म हाउस पर आये दिन विशेष पार्टी का आयोजन होते रहता है। बड़ी संख्या में यहां कारें पहुंचती रहती है। रविवार के कार्यक्रम के बारे में फेसबुक पर प्रचार किया गया था।


 

साथ ही बल्क एसएमएस भेजकर युवाओं को आमंत्रित किया गया था। दोपहर से ही पार्टी में शामिल होने के लिए युवा युवतियों का आना -जाना शुरु हो गया था। फार्म हाउस के तरणताल में युवक-युवतियों के नृत्य की विशेष व्यवस्था की गई थी।


 

500 से 1000 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया था। रेल बोगी की तरह बनाये के कक्षों में बार व खानपान की व्यवस्था की गई थी। युवक-युवतियां कम वस्त्रों में नृत्य का लुत्फ उठा रहे थे। शाम होते ही पार्टी की रौनक बढ़ गई थी, लेकिन रात करीब 10 बजे अचानक सारा नजारा बदल गया।


 

डीजे बंद कर दिया गया। साथ ही युवक- युवतियों से निवेदन किया गया कि अगली बार वे विशेष सेवा उपलब्ध करायेंगे। किसी कारणवश पार्टी को बीच में ही रोकना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने विरोध जताया । शहर के कुछ होटलों में इस तरह की अधूरी पार्टी के अनुभव ले चुके युवाओं में से कुछ ने तो रुपये वापस भी मांगे।


 

युवा यह बुदबुदाते हुए बाहर निकल गए कि आयोजकों द्वारा वादा पूरा नहीं करने की शिकायत वे बड़े स्तर पर करेंगे। यह भी सुना जा रहा है कि पुलिस के आला अधिकारी को किसी ने इस पार्टी के आयोजन की जानकारी दी थी। संबंधित थाने को छापेमारी के आदेश दिये थे। छापेमारी की योजना की भनक लगते ही पार्टी को बीच में ही बंद कर दिया गया।


 

PHOTOS: 'सेक्स साइरन' के बाद अब '5 घंटे में 5 करोड़' बनाना सिखाएंगी कविता!

किसी भी वक़्त जगजाहिर हो सकता है लैला खान की जिंदगी का यह रहस्य

बेस्ट बेकरी कांड: चार को मिली उम्रकैद, जबकि 5 हुए बरी

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चव्हाण समर्थकों का हंगामा

दारा सिंह के लिए अगले कुछ घंटे अहम, दुआओं का दौर जारी

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment