जब वर्दी वालों के सिर चढ़ा नशा, तो खुलेआम हुआ ऐसा तमाशा कि...!

नागपुर.फिर वर्दी का तमाशा। तीसरे दिन भी लड़खड़ाए कदम। शराब के नशे में धुत पुलिस जवानों ने यह तमाशा रेशिमबाग रोड और रानीदुर्गावती चौक पर किया।
तीन दिन पहले इसी तरह गीतांजलि चौक पर शराब के नशे में हंगामा मचाने वाले दो पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए जवानों का नाम मदन सीताराम हजारे पुलिस लाइन टाकली और विनोद कातलाम है। विनोद नंदनवन थाने में और मदन पुलिस मुख्यालय में तैनात था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब 3.30 बजे रेशिमबाग रोड पर पुडलिक बांते नामक पुलिस जवान अपने एक साथी के साथ एक युवती को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में होने के कारण अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय युवती को ही भला बुरा कहने लगा।
यह देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उस जवान को पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। उल्टे भीड़ पर रौब झाड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके कदम साथ नहीं दे रहे थे। वह नशे में इस कदर धुत था कि भीड़ उसके साथ मसखरी करने लगी।
उसकी नेम प्लेट हाथों में लेकर दिखा रही थी, लेकिन उसे जरा भी होश नहीं था। उसका साथी दूर जा बैठा था। भीड़ का गुस्सा देख किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।
बांते को क्षेत्र में पहुंची एक पुलिस जीप अपने साथ ले गई। उसके बाद सक्करदरा और कोतवाली थाने से पुलिस जवान पुंडलिक बांते और उसके साथी के बारे में पूछताछ करने पर जबाब मिला कि वे उनके थाने के जवान नहीं हैं।
खुद मदहोश और दे रहे दोष?
बताया जाता है कि रानी दुर्गावती चौक पर इंदोरा यातायात पुलिस विभाग के काटकर और काले ने एक शराबी को रोका। दोनों के रोकने पर शराबी ही आगबबूला हो गया। उसने कहा कि दोनों पुलिस जवान खुद शराब पीकर हैं और मुझे मार रहे हैं।
गलत ये नहीं तो फिर मैं कैसे? यह कहकर शराबी ने भीड़ जमा कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों जवानों ने शराब पी रखी थी। उनके लड़खड़ाते कदम इस बात की गवाही भी दे रहे थे कि दोनों ने गला तर कर रखा है। भीड़ दोनों जवानों के शराब के नशे में होने की बात को लेकर हंगामा करने लगी।
इसकी सूचना यशोधरा नगर के थानेदार देवलकर को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीप आकर दोनों जवानों को साथ ले गई। हालांकि इस संदर्भ में थाने से पूछे जाने पर टालमटोल जबाब मिलता रहा।
पोर्न वेबसाइट्स से जरिये रची गई थी सबसे बड़े हमले की साजिश
ब्लू फिल्म देखते हुए बच्चियों के साथ सारी रात होता रहा गैंग रेप
वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ही चला रहे हैं ऐसा शर्मनाक धंधा!
PHOTOS: दैनिकभास्कर.कॉम ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, जश्न में शामिल हुईं एकता कपूर!
अगर आपको है ऐसी परेशानी, तो समझें जिंदगी का दायरा सिमट रहा है!







