विज्ञापन
 
 
 
 

बैंकॉक से सेना की मदद से भागा था छोटा राजन, ईरान में नर्स से किया था प्‍यार!

 
Source: Agencies   |   Last Updated 14:55(11/11/11)
 
 
 
 

मुंबई.अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का साथी और हमराज रहे संतोष शेट्टी ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में राजन की जिंदगी के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेट्टी ने इतनी जानकारी तो दे ही दी है कि छोटा राजन के खिलाफ ठोस मामले बनाए जा सकें। गौरतलब है कि शेट्टी को 12 अगस्त को बैंकाक में गिरफ्तारी के बाद भारत लाया गया था। तब से ही वह मुंबई पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।   शेट्टी ने पुलिस को राजन की निजी जिंदगी और अलग-अलग देशों में फैले अपराध के सम्राज्य के बारे में जानकारी दी है। शेट्टी ने राजन के कई गुनाहों में अपना भी हाथ होने की बात स्वीकारी है।  
 
पुलिस को दिए गए बयान में शेट्टी ने बैंकाक से कंबोडिया, इंडोनेशिया होते हुए ईरान तक पहुंचने की राजन की कहानी को बारीकी से बयां किया है। शेट्टी ने पुलिस को बताया है कि बैंकाक से फरार होने में सेना ने राजन की मदद की। सेना के जवान की मदद से राजन कंबोडिया की सीमा तक पहुंचा जहां से उसे कंबोडिया के गवर्नर ने हेलिकॉप्टर के जरिए सीम रीप में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद की।  
 
शेट्टी ने पुलिस को यह भी बताया कि तेहरान में रहने के दौरान राजन को अपनी देखभाल कर रही नर्स से प्यार हो गया और अब उसे उस नर्स से एक बेटा भी है। शेट्टी ने नकली डॉलर छापने और ड्रग्स बनाने के राजन के काले धंधे के बारे में भी पुलिस को पुख्ता जानकारियां दी हैं।
कहानी पूरी फिल्मी है-
बैंकाक से जिंदा बचकर निकलने की छोटा राजन की कहानी पूरी फिल्मी है। गौरतलब है कि सितंबर 2000 में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने बैंकाक में छोटा राजन पर जानलेवा हमला करवाया था। इसमें राजन के कई सहयोगी मारे गए थे लेकिन वो किसी तरह बच गया था।
संतोष शेट्टी के मुताबिक जानलेवा हमले के बाद राजन को बैंकाक के सेमितिवेज सुखुमवित अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में भर्ती कराया गया था। उसके चारों ओर थाई पुलिस का सख्त पहरा था। राजन ने यहां से भागने की योजना बनाई और कामयाब रहा।
राजन के सहयोगियों ने पर्वतारोहण के उपकरण खरीदे और दो दिन तक दीवारें फांदने की प्रैक्टिस की। फिर एक दिन उन्होंने अस्पताल के गार्ड को नशा देकर बेहोश कर दिया और घायल राजन को अस्पताल से बाहर निकाला।  थाईलैंड के एक व्यापारी की मदद से वो राजन को लेकर बैंकाक से निकलने में कामयाब रहे। राजन को सेना के एक वाहन से कंबोडिया की सीमा तक पहुंचाया गया जहां कंबोडिया के गवर्नर ने राजन के लिए विशेष हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। वो यहां से सीम रीप गया और फिर वहां से तेहरान पहुंचा।
राजन ईरान की राजधानी तेहरान में कम समय ही रहा। यहां वो अपने साथी भरत नेपाली के साथ एक फ्लैट में रहा जबकि गैंगस्टर संतोष शेट्टी और बंटी पांडे अलग फ्लैट में रहे।
ईरान में स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजन को यहां अपनी देखभाल करने वाली नर्स से प्यार हो गया जिससे उसे अब एक बेटा भी है। राजन ने अपनी इस प्रेमिका के लिए ईरान में एक फ्लैट भी खरीदा।
 

सलमान के पिता ने लंदन में किया था फर्जीवाड़ा, 76 साल बाद सामने आई सच्‍चाई
सामने आई भंवरी सेक्‍स सीडी: जेल जा सकते हैं मदेरणा, मलखान से सीबीआई कर रही पूछताछ
11.11.11 को छाया शादी करने-बच्‍चा पाने का जुनूऩ, पर ऐश्‍वर्या आज नहीं बनेंगी मां  
अमेरिका की चेतावनी: अफगानिस्‍तान-इराक से निकलने के बाद चीन से निपटेंगे 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment