शादी से पहले का संस्कार बन गया अंतिम संस्कार
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 04:19(09/02/12)
ठाणे. जिले में बुधवार तड़के एक वाहन के नदी में गिरने से तीन बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। शादी से पूर्व होने वाले हल्दी समारोह में भाग लेने के बाद कुछ लोग डंपर में सवार होकर बोदगांव लौट रहे थे कि इसी बीच वाहन फिसलकर पुराने पुल से नदी में गिर गया।