राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गांधीजी के चश्मा चोरी प्रकरण में होगी फॉरेंसिक जांच
भास्कर न्यूज
| Feb 18, 2013, 06:10AM IST

वर्धा. सेवाग्राम आश्रम के गांधीजी के चष्मा चोरी मामले की जांच में राज्य गुप्तचर यंत्रणा ने जप्त किया गया लैपटॉप संशोधन के लिए फॉरेन्सिक लैब भेजा गया है। सेवाग्राम आश्रम के एक सेविका के पास लैपटॉप मिला था। लैपटॉप में की कुछ जानकारी डिलीट की या नहीं इस संदर्भ में लैपटॉप की लेबॉरटरी में जांच की जाएगी।
यह जानकारी फिर से लैपटॉप में लाने के लिए प्रयास किया जाएगा। बापूकुटी से चष्मे की चोरी होने के बाद विदेश में कुछ ईमेल संदेश भेजे गए थे। उस आधार पर गुप्तचर यंत्रणा ने कुछ जानकारी लेने का प्रयास किया इस संदर्भ में 13 जून 2011 को शिकायत की गयी थी।
परंतु चष्मे की चोरी की घटना 19 नवम्बर 2010 को घटी थी। उसके बाद गांधीजी के इस्तेमाल की कुछ वस्तुओं की सूची बदली गई थी। उसके बाद अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी पुलिस में आश्रम व्यवस्थापन ने शिकायत दर्ज नही की।
कुछ दिनों तक जांच यंत्रणा में तेजी दिखाई गयी। पंरतु इस संदर्भ में कोई कुछ बताने को तैयार नही है। इतना ही इस संदर्भ में कहा गया है। लैपटॉप का इस्तेमाल करनेवाली आश्रम की सेविका के पास लैपटॉप खरिदी करने के लिए रकम कहा से आयी? उसे लैपटॉप चलाने का प्रशिक्षण किसने दिया? वह किसके संपर्क में थी? चष्मा चोरी के संदर्भ में विदेश में मेल किसने भेजा? इस संबंध में गुप्तचर यंत्रणा कुछ बताने को तैयार नही है। इस समय लैपटॉप की जांच चल रही है।







