ब्लू फिल्म देखते हुए बच्चियों के साथ सारी रात होता रहा गैंग रेप

नागपुर. हुडकेश्वर क्षेत्र में पांच लोगों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ पूरी रात गैंगरेप करने का आरोप लगा है। ये पांचों रात भर ब्लू फिल्मदेखते रहे और बारी-बारी से लड़कियों को हवस का शिकार बनाते रहे। एक लड़की की उम्र 12 और दूसरी की 14 वर्ष बताई गई है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने रविवार की रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक स्वागत नगर में एक आरोपी के घर में वारदात को अंजाम दिया। उस घर में कोई नहीं था। पांच आरोपियों में से एक के कहने पर दोनों लड़कियां उसके साथ स्वागत नगर गई थीं। उस आरोपी की पीडि़त लड़कियों में से एक के साथ अच्छी पहचान थी।
जुल्म की रात
पुलिस के अनुसार स्वागत नगर इलाके में रहने वाले प्रशांत जोगदंड (24), छगन श्रीवास (30), पंकज दूधकावडे (22), भूषण जावडे (21) और संजय सोनटक्के (23) ने बस्ती की ही दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय लड़की पंकज दूधकावडे की दोस्त थी। रविवार की रात पंकज उसे बस्ती में मिला। उसने उसकी सहेली (दूसरी पीडि़ता) के बारे में पूछा और कहा कि उसे बुला कर ला, कुछ दोस्तों से मिलवाता हूं। पंकज की बातों में आकर दीपिका (14 वर्षीय लड़की का बदला हुआ नाम) ने अपनी 12 वर्षीय सहेली नीलम (परिवर्तित नाम) को उसके घर से बुलाया।
दीपिका और नीलम को लेकर पंकज अपने दोस्त छगन श्रीवास के घर लेकर गया। वहां पर छगन के अलावा प्रशांत, भूषण और संजय मौजूद थे। वे सभी पहले से ही ब्लू फिल्म देख रहे थे। पंकज के पहुंचने के बाद सभी ने फिल्म बंद कर दिया। उसके बाद पंकज ने दीपिका और नीलम का एक दूसरे से परिचय कराया। पंकज और उसके दोस्तों ने उनसे कहा कि घर में कोई नहीं है। पार्टी मनाएंगे। दीपिका और नीलम ने इनकार किया कि वे घर वापस नहीं गईं तो घर वाले परेशान हो जाएंगे।
इस बीच फिर पंकज और उसके दोस्तों ने फिर से ब्लू फिल्म शुरू कर दी। उसके बाद सभी दोस्तों ने सारी रात दोनों लड़कियों के साथ जबरदस्ती की।
लड़कियों के घर वाले सारी रात उनकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार की सुबह उनके परिजन हुडकेश्वर थाने में उनके गायब होने की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तब बदहवास हालत में नीलम उन्हें आती दिखाई दी। उसी से दीपिका के बारे में पता चला। दीपिका छगन के घर पर अकेली पड़ी थी। घर का दरवाजा खुला था।
दोनों लड़कियों को लेकर उनके घर वाले थाने पहुंचे। हुडकेश्वर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। तफ्तीश जारी है।
पढ़िये, बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की कहानी, खुद उसी की जुबानी
बच्चियों से गैंगरेप: सहेली ने कहा, अगर किसी से बताया तो गला काट डालूंगी
PHOTOS: 300 लोग पिछले दो दिन से कर रहे हैं यहां जमा रकम की गिनती!








