विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Government Doing To Help But Can Increase The Tension Housewives

सरकार कर रही मदद लेकिन गृहिणियों की बढ़ सकती है टेंशन

Bhaskar News | Oct 21, 2012, 03:26AM IST
 
 

नागपुर. केंद्र सरकार काम में पारदर्शिता लाने के लिए भले ही गैस सिलेंडर की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा करना चाहती है, लेकिन इससे गृहिणियों का टेंशन बढ़ सकता है।
 
 
ज्यादातर कनेक्शन पुरुषों के नाम से है। घर का मुखिया अपने खाते से यह राशि निकाल सकता है। सिलेंडर घर आने पर इसका पहला सामना गृहिणी से होता है।
 
 
लगभग एक हजार रुपए का सिलेंडर लेते समय गृहिणियों का पसीना छूट सकता है। केंद्र सरकार नागपुर सहित देश भर में सिलेंडर की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
 
 
गैस कनेक्शनों की सूची पर नजर डाले तो 70 फीसदी कनेक्शन पुरुषों के नाम से हैं। रसोई का बजट गृहिणियां संभालती हैं।
 
 
घर पहुंचनेवाले सिलेंडर की कीमत लगभग एक हजार रुपए होगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की गृहिणियों के पास एकमुश्त एक हजार रुपए की व्यवस्था करना मुश्किल होता है।
 
 
अक्सर सिलेंडर लेते समय गृहिणियां ही घर में होती हैं। पुरुष अपने जरूरत के हिसाब से सब्सिडी की राशि खाते से निकाल लेंगे।
 
 
 
इससे गृहिणियों को परेशान होना पड़ेगा। गृहिणियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि योजना अच्छी है, लेकिन इसका टेंशन गृहिणियों पर पड़ सकता है। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment