अवैध शराब व्यवसायियों पर की छापामार कार्रवाई
Source: Danikbhaskar news | Last Updated 04:46(07/02/12)
उमरेड/नागपुर. ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब के अड्डों पर दबिश देकर आबकारी ‘फ’ विभाग के दल ने शराब सहित कुल 15 हजार 955 रुपए का माल जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के निरीक्षक सुधीर भगत एवं दुय्यम निरीक्षक के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के गवसी मानापुर में दो जगह तथा बूटीबोरी में एक जगह चलाए जा रहे अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर मुंबई शराब बंदी कायदा 1949 के तहत कार्रवाई कर 15 हजार 955 का माल पकड़ा गया।
साथ ही गवसी मानापुर निवासी शराब व्यवसायी विजय मेश्राम एवं नाशिक भगत तथा बूटीबोरी निवासी नीलेश पारसे को गिरफ्तार कर उन पर अपराध दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कटकवार, दुय्यम निरीक्षक अशोक कैकाडे, विनोद भोयर, मिलिंद गायगवली, राठौड़, पवार आदि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। उक्त कार्रवाई विभागीय उपायुक्त प्रदीप पवार तथा आबकारी नागपुर के अधीक्षक शिवराज धोटे के मार्गदर्शन में की गई।