सचिन के मुद्दे पर अब राज ठाकरे ने खोला मुंह

मुंबई. सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा की सदस्यता के लिए मनोनीत करना और मास्टर ब्लास्टर का उसे स्वीकारना योग्य है। सचिन को इसे एक सम्मान के रूप में देखते हुए स्वीकारना चाहिए। इस प्रकार की प्रतिक्रिया मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने दी है।
राज ने शुक्रवार को दादर स्थित अपने निवासस्थान ‘कृष्णकुंज’ पर प्रेस कांफ्रेंस लेकर सचिन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर सभी दलों को राजनीति न करने की सलाह दी है।
राज ने कहा, ‘सचिन एक महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनके द्वारा बनाये गये रिकार्ड का सम्मान होना ही चाहिए।’ मनसे अध्यक्ष ने कहा कि सचिन राज्यसभा के सदस्य बनाये जा रहे हैं। वे कांग्रेस में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। लिहाजा उनके कांग्रेस में प्रवेश की उल्टी-सीधी चर्चा करना सही नहीं है।
एक सवाल के जवाब में राज ठाकरे ने कहा कि संसद के कुछ सदस्यों ने राजनीति करने के चक्कर में सांसद पद की गरिमा को कम किया है। परंतु सचिन जैसे महान व्यक्ति को राज्यसभा का सदस्य बनाये जाने पर वहां खेल के विषय पर चर्चा हो सकेगी।
मुझे लगता है कि शायद इसी वजह से सचिन को राज्यसभा सदस्य बनाया जा रहा है। अब हाथ आये इस अवसर का क्या करना है। इस बारे में निर्णय लेने में सचिन सक्षम है।
तस्वीरों में देखिए, क्यों चाकू उठाने पर मजबूर हुईं 100 वर्षीया अदाकारा!
राहुल गांधी को भी नहीं था अंदाजा कि कोई पूछ बैठेगा ऐसा सवाल!
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की जुबान पर छाया दैनिक भास्कर का नाम
तस्वीरों में देखिए सुनिधि चौहान की शादी में बॉलीवुड का तड़का
पत्नी के सामने ही प्रेमिका के साथ बंद कमरे में हो जाता था शुरू!






