विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Income Tax Raid On Three Film Stars Place

एक साथ तीन फिल्मी सितारों के घर छापे, पूरे दिन ली गई तलाशी!

Bhaskar News | Dec 10, 2012, 03:24AM IST
 
 


मुंबई. आयकर विभाग ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, दबंग फेम सोनू सूद और जाने-माने गायक सोनू निगम के घर पर छापे मारे।

 

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह बड़े पैमाने पर छापेमारी थी, जो शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार सुबह तक चली।

 

विभाग की यह कार्रवाई संजय दत्त के बांद्रा और सोनू सूद व निगम के अंधेरी स्थित फ्लैट पर दोपहर से लगभग एक साथ शुरू हुई।

 

दत्त और सोनू सूद ने हाल ही में तीन बड़े बजट की फिल्में साइन की हैं। वहीं सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में से एक हैं। 

 

दुनिया भर में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट भी उनकी कमाई का जरिया हैं। यह छापे निगम के लिए खासा परेशानी वाले हैं।

 

इन दिनों उनकी मां शोभा लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं वहीं यह कानूनी कार्रवाई उनकी मुश्किल और बढ़ा सकती है। पिछले साल विभाग ने कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के घरों पर भी छापे मारे थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment