विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Kejriwal's Challenge To Ambani

...और अब केजरीवाल ने दी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन को चुनौती!

1 of 5 Photos

मुंबई. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अंबानी बंधुओं को चुनौती दी है। केजरीवाल ने कहा कि अंबानी बंधुओं पर विदेशों में कालाधन जमा होने के आरोपों पर वे अडिग हैं। यदि वे झूठे हैं तो रिलायंस के मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करें।

 

केजरीवाल रविवार को रायगढ़ के रोहा में पार्टी की पहली सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबानी बंधुओं पर विदेशी बैंक में कालाधन जमा होने का आरोप उन्होंने लगाया था। उनके पास अंबानी बंधुओं के स्वीसबैंक में खाते होने के सबूत हैं।

 

अंबानी बंधुओं के बैंक एकाउंट नंबर हैं। जिसे चाहिए वे उनसे ले सकता है। केजरीवाल ने कहा कि अगर वे झूठे होते तो अंबानी बंधु उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोक देते। अंबानी बंधु चुप क्यों हैं? इसका अर्थ है कि उनके आरोप सही हैं।

 

केजरीवाल ने कहा कि उनकी हैसियत इतनी नहीं है कि अंबानी से टकरा सके। अगर आरोप झूठे होते तो अब तक वे जेल में होते। केजरीवाल ने कहा कि विदेश में कालाधन रखने के जुर्म में अंबानी बंधुओं को जेल होनी चाहिए। लेकिन सरकार मौन है। 

 

केजरीवाल ने सभी राजनीतिक पार्टियों को भ्रष्टाचारी करार दिया। सिंचाई घोटाले को लेकर केजरीवाल ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में सर्र्वाधिक घोटाले महाराष्ट्र में हुए हैं। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों के साथ जबरदस्ती की गई।


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment