विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Pune >> News >> Love The Fire Had Burned Down To Meet The Head Of

इश्क में आग में परिवार के मुखिया ने जला डाला था पूरा कुनबा

भास्कर न्यूज | Oct 07, 2012, 07:50AM IST
 
 

पुणे. प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी मां, पत्नी और दो वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या करने के मामले में पुलिस ने परिवार के मुखिया को गिरफ्तार किया। उसे 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है।



गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर तीन से शाम साढ़े सात के बीच सोपानबाग क्षेत्र स्थित चंपरत्न सोसायटी में शोभा मसलकर (50), अर्चना मसलकर (25) तथा किमया (2) की हत्या की गईं। जबकि उनके पड़ोसी मधुसुदन दत्तात्रय कुलकर्णी को गंभीर रूप से घायल किया गया।



घटना को लेकर वानवड़ी पुलिस थाने में विश्वजित मसलकर ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पर पुलिस को उसी दिन विश्वजित पर शक हुआ था। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच भी शुरू की। परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटील ने शनिवार को बताया कि विश्वजित और एक युवती के दो साल से प्रेम संबंध थे।



वह उससे शादी करना चाहिता था। शादी से पहले पत्नी को तलाख देता हूं अथवा उसे मार डालता हूं ऐसा वह हमेशा युवती से कहता था। उनके प्रेम संबंध के बारे में विश्वजित के घर में भी मालूम था। इससे झगड़े भी हुआ करते थे। पड़ोस में रहने वाले कुलकर्णी से भी विश्वजित का झगड़ा होता था।



इसलिए विश्वजित ने सभी की हत्या की। शुरू में उसने पुलिस को गुमराह कर झूटी कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किंतु पुलिस ने सही दिशा में जांच कर सत्य सामने लाया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment