विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Medical Services Of The Department Of Health TB Ward Off

मेडिकल में स्वास्थ्य सेवा विभाग का टी.बी. वार्ड बंद

Bhaskar News | Jan 10, 2013, 03:50AM IST
 
 


नागपुर. शासकीय मेडिकल कॉलेज के टी. बी. विभाग में स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा एम. डी. आर. टी. बी. वार्ड शुरू किया गया था, जिसे प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार शासन की मंजूरी के बगैर शुरू किए जाने पर इसे बंद किया गया है। एम. डी. आर. टी. बी. वार्ड में 20 बेड उपलब्ध कराए गए थे। इस वार्ड के मरीजों के लिए विभागीय मानकों के अनुसार मानव बल दिए जाने पर इसे शुरू करने की तैयारी दर्शाई गई है।

स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा इसे 2007 में शुरू किया गया था। शासकीय मेडिकल कॉलेज के टी. बी. वार्ड में मरीजों के लिए 2 यूनिटें कार्य कर रही हंै। इसमें एक यूनिट में प्राध्यापक, सहयोगी प्राध्यापक (यह रिक्त पद है) तथा सहायक प्राध्यापक के पद मंजूर किए गए हैं। दूसरी यूनिट में सहयोगी प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक के दो पद मंजूर हैं। इसी तरह दोनों यूनिटों में 7 कनिष्ठ निवासी चिकित्सक कार्यरत हैं।

नहीं की गई थी भर्ती : स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा 2007 में एम. डी. आर. टी. बी. वार्ड में 20 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति के बगैर इसे शुरू किया गया था। इसे शुरू करने के बाद आवश्यक भर्ती नहीं की गई थी।

जबकि इस वार्ड के लिए 4 स्वास्थ्य अधिकारी, 1 अधिपरिचारिका (इंचार्ज सिस्टर), 6 परिचारिका, 4 कक्ष सेवक तथा 4 सफाईकर्मियों की नियुक्ति होनी चाहिए थी। मानव बल के अभाव में गत माह से यह वार्ड बंद पड़ा है, जबकि स्वास्थ्य सेवा विभाग के उप-निदेशक डॉ. पवार ने वार्ड शुरू रहने का दावा किया है। डॉ. पवार के अनुसार, मुख्य सचिव के आदेश पर मानव बल की पूर्ति की गई है।

आदेश के बावजूद अमल नहीं  :

इस संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. सी. बेंजामिन ने आदेश दिया था। 19 दिसंबर, 2012 को हैदराबाद हाउस में ली गई बैठक में 1 जनवरी से पूर्व आवश्यक अधिकारियों-कर्मचारी वर्ग की आपूर्ति कर, स्वास्थ्य सेवा शुरू करने के आदेश श्री बेंजामिन ने दिए थे। जिस पर अब तक अमल नहीं किया गया है। अस्पताल विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा विभाग को कर्मियों की पूर्ति कर एम. डी. आर. टी. बी. वार्ड स्वयं संचालित करने के लिए कहा गया है।

टी. बी. तथा उरो रोग विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को समय-समय पर मार्गदर्शन देने की तैयारी दशाई गई है। मेडिकल के टी. बी. तथा उरो रोग विभाग के दायरे में पदवी पूर्व तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शिक्षण देने, भारतीय स्वास्थ्य परिषद के मानकों के अनुसार देने, भारतीय स्वास्थ्य परिषद के मानकों के अनुसार 60 बेड की व्यवस्था, 6 बेड का श्वसन रोग अतिदक्षता विभाग संचालन संबंधी कार्य दिए गए हैं।

कर्मियों की कमी से जूझ रहे मेडिकल प्रशासन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी से व्यवस्था बिगडऩे की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment