विपक्ष का हंगामा: भ्रष्ट अधिकारी को बचाने मंत्री ने बदलवाई प्रोसिडिंग!

नागपुर. भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारी की जांच की घोषणा करने के बाद मंत्री ने सभागृह कार्य की प्रोसेडिंग बदलवा दी।
नगरविकास राज्यमंत्री भास्कर जाधव से संबंधित इस मामले को लेकर विपक्ष ने जमकर विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश आदेश हैं। मंत्री जाधव ने कहा है कि वे हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
शिवसेना के गट नेता सुभाष देसाई ने कहा कि इस तरह के कार्य किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए किए जाते हैं। राकांपा विधायक नवाब मलिक ने जाधव का बचाव करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि किसी विषय पर निवेदन करने का अधिकार मंत्री को है। सभागृह में जब यह मामला उठा तब उपाध्यक्ष वसंत पुरके अध्यक्ष के आसन पर थे। इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष ही कोई निर्णय ले सकते हैं।
विपक्ष ने हंगामा किया। 10 मिनट तक सभा स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा के बाद उपाध्यक्ष ने सभागृह को बताया कि मंत्री से संबंधी मामले की जांच की जाएगी।
मौजूद है रिकॉर्डिंग :
सभागृह में की गई घोषणा को इस तरह प्रोसेडिंग से हटाना असंवैधानिक है। विधायक सरनाइक ने वीडियो रिकार्डिंग में राज्यमंत्री का आयुक्त की जांच की घोषणा करते देखा जा सकता है। उन्होंने रिकार्डिंग संकलित की है। प्रोसिङ्क्षडग से वह हिस्सा हटा दिया गया है जिसमें घोषणा का उल्लेख है।






