विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Minor Girl Was Gifted To Brother, Five People ​​Ga

बर्थडे गिफ्ट में भाई के कमरे में सजा दी नाबालिग, करवाया गैंगरेप

Dainik Bhaskar News Network | Jul 09, 2012, 00:00AM IST
 
 


औरंगाबाद. गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग का अपहरण जयश्री शर्मा ने अपने मुंहबोले भाई को जन्मदिन का तोहफा देने के लिए किया था।


 

यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली जयश्री श्रीनिवास शर्मा ने अपने मुंहबोले भाई से वादा किया था कि वह उसे जन्मदिन पर एक कमसिन लड़की देगी।


 

अभी पुलिस ने जयश्री के उस मुंहबोले भाई का नाम उजागर नहीं किया है जिसके लिए नाबालिग को तोहफा बनाया गया था। जयश्री के उस भाई के नाबालिग से दुराचार करने के बाद उन पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


 

रची अपहरण की साजिश


 

जयश्री ने पुलिस को बताया कि उसका एक मुंहबोला भाई है। उसका उसके घर आना-जाना है। वह शौकीन तबीयत का है। उसकी हमेशा कम उम्र की लड़कियों की मांग रहती थी। हाल ही में उसका जन्मदिन था। इस कारण जयश्री ने उससे वादा किया था कि जन्मदिन के तोहफे के रूप में कम उम्र की लड़की देगी।


 

वादे के अनुसार उसने विद्यादीप बालगृह से वर्षा भारती से सांठगांठ कर 14 वर्षीय किशोरी को अगवा करवाया। उसके बाद गारखेड़ा परिसर के अजिंक्यनगर में शर्मा के घर में किशोरी अपने मुंहबोले भाई के हवाले कर दी।


 

जयश्री के मुंहबोले भाई के बाद आरोपी नंदू पंढरीनाथ सिरसाट, किशोर आनंदराव जाधव, आनंद इंद्रजीत नागलोद और किरण वामन चाबुकस्वार ने किशोरी से दुष्कर्म किया।


 

भाई या ग्राहक?


 

पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति जयश्री का मुंह बोला भाई नहीं बल्कि उसका नियमित ग्राहक है। इससे एक बात सामने आई कि जयश्री लड़की सप्लाई करने वाली आंटी है।


 

उसने अब तक कई शौकीन लोगों को मांग के मुताबिक लड़कियों की सप्लाई की है। किन लोगों को उसने लड़कियां सप्लाई की इसकी जांच की जा रही है। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि जयश्री के संपर्क में कई युवतियां और गृहणियां भी थीं।


 

आरोपियों के रिश्ते


 

जयश्री के कारनामों की जानकारी उसके बेटे किशोर जाधव (पहले पति से हुआ बेटा) को थी। इस कारण वह उल्टी-सीधी हरकतें अपने घर में मां के सामने करता था। उसकी मां के दूसरे पति तथा सेवानिवृत्त डीवाईएसपी श्रीनिवास शर्मा की उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी कोई नहीं सुनता था।


 

जांच में सामने आया कि जयश्री के संपर्क में पहले से वर्षा थी। वर्षा चोरी तथा सेंधमारी करने वाले शातिर आरोपी झोल्या पवार की प्रेमिका थी। वर्षा को अन्य एक युवक के साथ देखने के बाद झोल्या ने उसकी पिटाई की थी। इस कारण वर्षा ने नंदू सिरसाट के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिए।


 

नंदू और किशोर हमेशा वर्षा के संपर्क में थे। इस बात का पता चलने के बाद जयश्री ने अन्य आरोपियों से साठगांठ कर 14 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसाया। किशोरी की शिकायत के कारण सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया।


 

आरोपी मामूली टपोरी


 

पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में पकड़े गये आरोपी टपोरी किस्म के हैं। उनका काम ही ऊटपटांग हरकतें करना है। वह शराब और गुटखे के शौकीन हैं। उन्हें गिरफ्तार करने पर उनके परिवार वालों ने कोई पूछताछ किए बिना पुलिस को कहा कि पकड़कर ले जाओ और उनकी जमकर पिटाई करो। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पकड़े गये आरोपी कितने बिगडै़ल हैं।


 

बर्थडे गिफ्ट में भाई के कमरे में सजा दी नाबालिग, करवाया गैंगरेप
नाबालिग प्रेमिका के हाथों बेमौत मारा गया पुलिस वाला

आईआईटी का आविष्कार: ट्रांसफार्मर खुद कहेगा ‘आई एम नॉट फीलिंग वेल’

देखिये, एक ट्रेन जिसमें सवार हुईं साढ़े आठ सौ छात्राएं
अब एक ही पौधे पर उगेंगी तीन तरह की सब्जियां

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment