विज्ञापन
 
 
 
 

पियक्कड़ ड्राइवरों की आएगी शामत

 
Source: bhaskar news   |   Last Updated 02:25(06/02/12)
 
 
 
 
मुंबई. ड्रंकन-ड्राइविंग मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य पुलिस ने नए उन्नत उपकरण खरीदने का फैसला किया है। इनकी मदद से पियक्कड़ वाहन चालकों का परीक्षण करते समय उनकी तस्वीर भी खींची जा सकेगी। नए उपकरण से शराबी वाहन चालक की पहचान सिर्फ दस सेकंड में की जा सकेगी। यह उपकरण जल्द ही सभी शहरों के पुलिस केंद्रों व जिला मुख्यालयों में भेजे जाएंगे। पुलिस महकमे की ओर से इन उपकरणों को खरीदने के लिए निविदाएं मंगाई गई है। पहले चरण में 65 नए उपकरण मंगाए जाएंगे। यदि यह उपकरण पियक्कड़ वाहनचालकों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुए तो आगे इन्हें ज्यादा संख्या में खरीदने के बारे में विचार किया जाएगा।

ये मिलेगी मदद
कोर्ट में सबूत : पुलिस महानिरीक्षक केएल बिश्नोई (प्रोक्योरमेंट) ने बताया कि नए उपकरण की विशेषताएं काफी उपयोगी प्रतीत हो रही है। वाहन चालक का परीक्षण करते हुए खींची गई तस्वीर कोर्ट में सबूत के रूप में पेश की जा सकेगी।
सिर्फ दस सेकंड : नए उपकरण से शराबी वाहन चालक की पहचान सिर्फ दस सेकंड में की जा सकेगी, जबकि पुराने उपकरण में इसके लिए 30 सेकंड का समय लगता है। नया उपकरण पुराने की तुलना में काफी हल्का भी है।


दूसरे को जेल नहीं : नशे की हालत में पकड़ा गया आदमी अपनी जगह किसी और को जेल नहीं भेज सकेगा, क्योंकि इस उपकरण में शराबी वाहन चालक की तस्वीर खिंची हुई होगी।

फर्जी प्रमाण पर रोक
पकड़े गए लोग अपनी उपस्थिति को नकारने के लिए दूसरे शहर के होटल के बिल व हवाई जहाज के टिकट दिखाकर पुलिस को कोर्ट में झूठा साबित करने की कोशिश करते है। अब संभव नहीं होगा।

पहले देनी होगी जानकारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी व वकील वाईपी सिंह ने कहा कि नियमानुसार किसी आदमी की बगैर उसकी अनुमति के उसकी तस्वीर नहीं निकाली जा सकती है। ऐसे में आरोपी को तस्वीर निकालने से पहले इसकी जानकारी देनी होगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment