विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> MNS Attack On Movie Theater In Thane

मनसे का हमला, फिल्‍म छोड़कर भागे दर्शक

Dainikbhaskar.com | Sep 05, 2012, 12:06PM IST
 
 


ठाणे. ठाणे जिले के बोईसर में केटी विजन थियेटर पर मनसे कार्यकर्ताओं ने हमला किया और वहां भोजपुरी फिल्म 'एक बिहारी सौ पर भारी' देख रहे लोगों की पिटाई भी की.


हमले के दौरान सिनेमाहॉल को भी नुकसान पहुंचाया गया. फिल्म के पोस्टर फाड़े गए और तोड़फोड़ भी की गई. इस दौरान फिल्म देखने आये लोगों को भी निशाना बनाया गया. दर्शकों में से कईयों की पिटाई की गई जबकि, बाकि वहां से भागने पर मजबूर हो गए.


गौरतलब, है कि इससे पहले महाराष्ट्र निर्माण सेना के छह संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक सिनेमा हाल पर कथित हमला कर वहां दिखाई जा रही भोजपुरी फिल्म का विरोध किया. पुलिस ने बताया कि छह व्यक्तियों का एक समूह शुक्रवार रात सुपर सिनेमा में घुस गया और सुरक्षा गार्ड मोहम्मद आलम और प्रबंधन को धमकाया कि अगर ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ नामक भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन रोका नहीं तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.


शिकायतकर्ता आलम के हवाले से पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया कि फिल्म स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करती है और भड़काऊ है.


पुलिस ने कहा कि डी बी मार्ग थाने में इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है.


यह घटना उस दिन हुई जब मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने मुंबई पुलिसकर्मियों के खिलाफ बिहार में अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई किए जाने की स्थिति में बिहारियों को ‘घुसपैठिया’ घोषित करने और उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालने की धमकी दी.



मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचित किए बिना एक किशोर को उस राज्य से उठा लिया था. असम और म्यांमार में मुस्लिमों के खिलाफ हुए कथित अत्याचार के विरोध में 11 अगस्त को आजाद मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगा करने और अमर जवान स्मारक में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने के आरोप में मुंबई की अपराध शाखा ने सोमवार को बिहार के सीतामढी से अब्दुल कादिर मोहम्मद यूनुस अंसारी को पकड़ा था.



बिहार में मराठी फिल्म रिलीज करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन


‘अमर जवान’ तोड़ने वाले कादिर के भक्त नेता बकवास करना बंद करें : बाल ठाकरे



'नहीं चलने दूंगा हिंदी न्यूज चैनल'


'नहीं बोलूंगा हिंदी, महाराष्ट्र में हूं सिर्फ मराठी बोलूंगा'


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment