विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Mns Forces Change In Bhojpuri Film Title

एमएनएस ने जबर्दस्ती भोजपुरी फिल्म का नाम बदलवाया

Agency | Sep 09, 2012, 08:30AM IST
 
 


मुंबई.बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने भोजपुरी फिल्मों को निशाने पर लिया है। 'एक बिहारी सौ पे भारी' नाम की भोजपुरी फिल्म चला रहे थिएटर पर हमला बोलकर उसकी स्क्रीनिंग रोकने के बाद एमएनएस ने अपने विरोध को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अब इस फिल्म का टाइटल ही बदलवा दिया है। एमएनएस के विधायक बाला नंदगांवकर ने भोजपुरी फिल्मों के एक डिस्ट्रीब्यूटर पर दबाव बनाकर फिल्म 'एक बिहारी सौ पे भारी' का नाम बदलकर 'एक निरहुआ सर फिरा' रखने पर मजबूर कर दिया है। 
 
दूसरी तरफ, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के पाकिस्तान जाने वाले भारतीय कलाकारों से जुड़े एक दावे को बॉलीवुड के कई कलाकारों के कार्यक्रम गलत ठहराते हैं। राज ठाकरे ने दावा किया था पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों का स्वागत नहीं किया जाता है। लेकिन बॉलीवुड के कलाकारों के कार्यक्रमों पर नज़र डालने पर साफ हो जाता है कि पिछले 6 महीने में कैलाश खेर, अलका याग्निक और कुमार सानू जैसे गायकों ने कराची और लाहौर में बिना किसी विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम पेश किए हैं। 
 
पाकिस्तान की सूफी गायिका आबिदा परवीन ने कहा, 'लोगों के बीच में कोई मसला नहीं है। हाल ही में अलका याग्निक और कुमार सानू ने पाकिस्तान के नेशनल टेलीविजन पर लाइव परफॉर्मेंस दी है।' मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के बारे में कहा, 'हर किसी ने मुझे सलाह दी थी कि मैं कराची न जाऊं। लेकिन मैं वहां गया। वहां मेरा और मेरे गीत-संगीत को जोरदार रेस्पॉन्स मिला। कराची का तजुर्बा मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।'
रियलिटी शो दिखाने वाले चैनल के दफ्तरों पर हमले


गया में जारी है ठाकरे परिवार के जड़ की 'खोज'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment