मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने फिर एक बार परप्रांतीयों का राग अलापा है। राज ने चेतावनी दी है कि अमर जवान स्मारक तोड़नेवाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करनेवाली मुंबई पुलिस टीम पर कार्रवाई हुई तो राज्य से सभी बिहारी घुसपैठियों को भगा दिया जाएगा।
राज के मुताबिक बिहार के मुख्य सचिव नवीन कुमार ने राज्य सरकार व मुंबई पुलिस को पत्र भेजा है। पत्र में आजाद मैदान दंगे के दौरान अमर जवान शहीद स्मारक तोड़नेवाले आरोपी अब्दुल कादिर की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई गई है।