विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Motorcycle Fell From The Bridge In The Valley

फिल्मी स्टाइल में घटी एक सच्ची घटना, फिर हुआ एक चमत्कार!

1 of 7 Photos

नागपुर. फिल्मों को भी मात दे देने वाली घटना ने लोगों को हतप्रभ कर दिया। वाठोड़ा रोड हिवरी नगर में एक निर्माणाधीन पुल से एक मोटरसाइकिल दो लोगों सहित नीचे नाले में गिर पड़ी।

 

खतरनाक ढंग से घटने वाली इस घटना के बाद भी दोनों सवारों को खरोंच तक नहीं आई। चमत्कार तो तब हुआ जब पता चला कि उनके बचने का कारण बना है नाले में पड़ा कीचड़। घटना के बाद दोनों किसी तरह नाले से निकल कर घर चले गए।

 

स्थानीय नागरिकों ने सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल को नाले में देखा, तो पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। उसके बाद नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को नाले से बाहर निकाली। हादसा पुल के दोनों ओर वेरिकेट्स नहीं लगे होने के कारण हुआ।


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment