राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मुंबई में मेट्रो पुल गिराने से 20 घायल, कई दबे
dainikbhaskar.com
| Sep 04, 2012, 17:08PM IST
मुंबई. मुंबई में अंधेरी-कुर्ला मार्ग पर बन रहे मेट्रो के एक पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से 11 लोग घायल हो गये और दो की मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना शाम साढ़े चार बजे के आसपास की है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा लीला होटल के पास हुआ है। 6 घायलों को सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 5 को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है लेकिन अभी तक बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।






