मुंबई। पिछले महीने देश की राजधानी दिल्ली में एक छात्रा के साथ हुए
क्रूर बलात्कार ने सारे देश का ध्यान आकर्षित किया और यह घटना दुनियाभर में नाराजगी का सबब बनी।
जहां दिल्ली में हुई घटना सुर्ख़ियों में बनी रही वहीँ, सुर्खियों में आने के बाद भी ऐसी कई घटनाएं मीडिया और लोगों की याददाश्त से गायब हो गईं।
एक ऐसे देश में जहां लगभग हर 21 मिनट पर किसी नारी की आबरू तार-तार की जाती है वहां, बलात्कार की कई ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं जो मानवता को शर्मिंदा कर देने वाली हैं।
पीड़िता और उनका परिवार आज भी उस जंग को लड़ तो रहा है लेकिन, बिलकुल अकेला और एकांत में। आइए, निगाह डालते हैं ऐसे ही कुछ दहला देने वाले रेप केस जिन्हें भुला दिया गया है...
आगे स्लाइड में पढ़िए, 39 साल से चल रहे दर्दनाक संघर्ष की एक सच्ची कहानी। (नोट: अरुणा के लिए 'जिंदा लाश' शब्द का इस्तेमाल उनकी दारुण स्थिति को व्यक्त करने के लिए किया गया है।)
क्या है आपकी राय: क्या अरुणा का दर्द देश के मानस को झकझोर देने के लिए काफी नहीं था? या इंतजार कर रहे थे कि किसी दामिनी के साथ उससे भी क्रूर हादसा हो और हम जागें? क्या यह गुस्सा दिवंगत दामिनी और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने तक बना रहेगा?