विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Mumbai Police Investigating Sex Racket Behind Mumbai Rave Party

रेव पार्टी के पीछे सेक्‍स रैकेट, पॉलिटिकल कनेक्‍शन! पूल में अधनंगे डांस कर रहे थे मेहमान

Agency | May 22, 2012, 09:31AM IST
 
 


मुंबई. दो दिन पहले मुंबई के एक होटल में जिस रेव पार्टी पर  पुलिस ने छापा मारा था, उस सिलसिले में दो बड़े स्‍थानीय नेताओं और उनके रिश्‍तेदारों पर पुलिस की नजर है। आरोप है कि पार्टी आयोजित कराने में इनकी ओर से मदद मुहैया कराई गई थी। इस रेव पार्टी में सिर्फ कोकीन, चरस और नशे की गोलियां ही नहीं थीं, बल्कि इसके तार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट से भी जुड़े हो सकते हैं।
 
रविवार को आयोजित इस रेव पार्टी के सिलसिले में सोमवार को मुंबई पुलिस ने ओकवुड प्रीमियर होटल के डायरेक्टर विषय हांडा को गिरफ्तार किया। लिया। अभिनेत्री रिया सेन का ब्‍वॉयफ्रेंड बताया जा रहा हांडा ही इस पार्टी का आयोजक था। पार्टी के न्यौते उसी के नाम से भेजे गए थे। पुलिस पूछताछ में हांडा ने ड्रग सप्लाई करने वालों के नाम भी बताए हैं। गौरतलब है कि रविवार को पुलिस ने पार्टी से 110 ग्राम कोकीन और 64 ग्राम चरस जब्त की थी। 
 
पुलिस के मुताबिक पार्टी के आयोजन में एक महिला भी हांडा की मददगार थी। यह महिला खुद को मुंबई की टॉप सोशेलाइट बताती है। इस महिला ने ही कुछ चर्चित लोगों को पार्टी का न्यौता दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस महिला के ड्रग्स रैकेट से तार जुड़े होने के ठोस सबूत मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस महिला का नाम सार्वजनिक करने से बच रही है।
 
पश्चिम क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे के मुताबिक पुलिस के पास इस पार्टी के बारे में एक हफ्ता पहले से जानकारी थी। शाम को साढ़े सात बजे जब पुलिस ने पार्टी पर छापा मारा (तस्‍वीरें देखें) तब लोग अधनंगे होकर स्विमिंग पूल में डांस कर रहे थे। नागरे ने कहा कि पुलिस पार्टी में सेक्स रैकेट के एंगल से भी जांच कर रही है।
 
पुलिस के मुताबिक चार लोगों के बैठने की वीआईपी टेबल की कीमत 25000 रुपए रखी गई थी। पार्टी में वीआईपी टेबल पर बैठने वाले लोगों को अटेंड करने के लिए कॉलगर्ल और एस्कॉर्ट्स थीं। 
PHOTOS : रेव पार्टी पर छापे के बाद भागती विदेशी लड़कियों को देखिए
IPL में रेव पार्टी: राहुल ने कहा- दोषी पाया गया तो छोड़ दूंगा क्रिकेट
महाराष्‍ट्र का डॉक्‍टर डेथ: गर्भ गिरा कर कुत्‍तों को खिला देता था भ्रूण

भंवरी के लिए लाखों लुटाने को तैयार थे नेताजी!

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment