विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Mumbai Police's Really Surprising Is The Fact

मुंबई में पुलिसवालों की यह सच्चाई चौंका देने वाली है भाई

Dainik Bhaskar News | Mar 23, 2012, 05:26AM IST
 
 



मुंबई.मुंबई में 10 फीसदी पुलिसकर्मीे झोपड़पट्टी में रहते हैं। इसमें 81 पुलिस निरीक्षक हैं और 4426 हवलदार हैं। यह जानकारी जल अधिकार समिति ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल की थी, जिसे गुरुवार को बांबे हाईकोर्ट में पेश किया गया।


 


 

मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह व न्यायमूर्ति आर.वी .मोरे की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान शिरीष पटेल ने एक आवेदन दायर कर बताया कि मुंबई महानगरपालिका शहर की अवैध झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं देती है। लेकिन इन झोपड़पट्टियों में रहनेवाले 10 फीसदी पुलिस कर्मियों के इलाकों में पानी आता है।


 

श्री पटेल ने इसे सरासर भेदभाव बताया। इस खंडपीठ ने राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 5 अप्रैल तक के लिए टाल दी। याचिका के मुताबिक मुंबई की 70 प्रतिशत आबादी झोपड़पट्टी में रहती है।

 

ऐसे में पानी का कनेक्शन नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है मनपा 1995 के बाद बनी झोपड़पट्टियों को पानी का कनेक्शन नहीं देती और उन्हें अवैध मानती है।

 

आतंकवादी की मजबूरी को बयां करने वाला एक दर्दनाक वीडियो

और गरमाया मैस में सुअर-गोमांस परोसे जाने का मामला

सावधान: अगर आप भी लेने वाले हैं एडमिशन तो जरुर पढ़ें यह खबर 

यकीन नहीं होता कि एक राष्ट्रीय पार्टी भी मानती है इतना बड़ा टोटका

कर तो दी गलती, अब बढ़ सकती हैं जॉन अब्राहम की मुश्किलें

शिक्षा मंत्री साहब अगर आप सच बोल रहें हैं, तो हम विधायक क्या मूर्ख हैं?

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment