विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Mumbai Violence: Two Dead, 52 Wounded, Home Minist

मुंबई हिंसा: दो मरे 52 घायल, गृहमंत्री ने बीच में ही रद्द किया दौरा, पहुंचे मुंबई

विनोद यादव | Aug 12, 2012, 00:42AM IST
 
 


मुंबई। असम और म्यांमार में जारी सांप्रदायिक दंगों का निषेध करने के लिए आयोजित सभा में 50 हजार से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों की उमड़ी भीड़ के बेकाबू हो जाने से शनिवार की दोपहर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान व सीएसटी इलाके में दंगे जैसा माहौल बन गया । मुंबई में भड़की इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।


 

मुंबई के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आजाद मैदान में रजा अकादमी ने निषेध सभा का आयोजन किया था। इस सभा की समाप्ति के बाद मैदान से बाहर निकलते वक्त अज्ञात युवकों के एक समूह ने पहले न्यूजचैनलों की ओबी वैन के साथ तोड़फोड़ करना शुरू किया। जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति बेकाबू होती गई।


 

हालांकि पुलिस कर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया और हिंसा को अधिक भड़कने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया फिर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की, परंतु इसके बावजूद जब भीड़ ने पुलिस वैन, न्यूजचैनलों की गाड़ियों और आस-पास पार्क किये गएदो पहिया वाहनों को आग लगाना जारी रखा, तो पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में बेस्ट की 25 बसें पथराव का शिकार बनीं है। इसके अलावा कुल 11 वाहनों को जलाया गया है। जिसमें पुलिस की 3 गाडियां और न्यूजचैनलों की 3 ओबी वैन शामिल हैं।


 

मुंबई में रेड अलर्ट, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच


 

मुंबई में भड़की हिंसा के मद्देनजर पूरे शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। इस प्रकार की जानकारी मुंबई पुलिस आयुक्त पटनायक ने दी। उन्होंने कहा कि इस वक्त पुलिस की प्राथमिकता शहर में शांति बनाये रखना है।


 

2 मरे, 52 जख्मी


 

जे.जे. अस्पताल के डीन टी.पी. लहाने ने बताया कि इस घटना में करीब 52 लोग जख्मी हुए हैं और दो की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में 44 पुलिसकर्मी शामिल हैं।


 

लहाने के अनुसार जीटी अस्पताल में 25, सेंट जॉर्ज अस्पताल में 2, जे.जे. अस्पताल में 5 जख्मी लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि मृतकों में एक की शिनाख्त मोहम्मद उमर (22) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।


 

सीएम की इफ्तार पार्टी रद्द, पाटिल लौटे मुंबई


 

मुंबई में हुई हिंसा की वारदात के मद्देनजर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को हज हाउस में आयोजित इफ्तार पार्टी को रद्द कर दिया है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और शहर में शांति बनाये रखने की अपील की है।


 

उधर सांगली दौरे पर गये गृह मंत्री आर.आर. पाटिल आनन-फानन में दौरा बीच में छोड़ कर मुंबई लौट आये हैं। मुंबई उपनगर के पालक मंत्री नसीम खान और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह व राकांपा विधायक नवाब मलिक ने हिंसा की वारदात की निंदा की है। कांग्रेस व राकांपा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि यह पता चल सके कि सांप्रदायिक दंगे के निषेध के लिए आयोजित सभा में हिंसा क्यों भड़की।

 

पढ़िए, 'मौत की पुड़िया' बेचने वाले सबसे बड़े अड्डे का सच, महिलाएं भी नहीं हैं पीछे

एक साथ चार युवतियों का अपहरण: जब खुला सच तो, सामने आया एक बड़ा ड्रामा

15 अगस्त के बाद मुफ्त में मिलेगा मोबाइल, साथ में होगा सिम भी

पागल कुत्ते के आतंक से दहला शहर, 21 लोगों को बनाया शिकार

मुंबई की हिंसा पूर्वनियोजित : तावडे

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment