विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Mumbai Violence Was Planned: Tawde

मुंबई की हिंसा पूर्वनियोजित : तावडे

विनोद यादव | Aug 12, 2012, 01:12AM IST
 
 


मुंबई। विधान परिषद में विरोधी दल नेता विनोद तावडे ने मुंबई में शनिवार को भड़की हिंका को पूर्वनियोजित करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

 

तावडे ने आजाद मैदान और सीएसटी इलाके का दौरा करने के बाद मुंबई में हुई हिंसा की वारदात के लिए गृह मंत्री आर.आर. पाटिल को भी फटकार लगाई है।

 

उन्होंने कहा कि पुणो में हुए सीरियल बम विस्फोट, वरिष्ठ पत्रकार जे. डे की हत्या, राज्य के मंदिरों से मूर्तियों की चोरी होने की बढ़ती घटना से साफ होता है कि पाटिल का गृह विभाग पर नियंत्रण नहीं रहा है।

 

तावडे ने मांग की है कि शनिवार की हिंसा की घटना में जो पुलिस कर्मी व पत्रकार जख्मी हुए हैं और जिन न्यूजचैनलों की ओबी वैन को जलाया गया है। राज्य सरकार उन्हें आर्थिक मदद करे।

 

अण्णा-रामदेव को एक न्याय दंगाईयों को दूसरा

 

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का आरोप लगाते हुए तावडे ने कहा कि जब वरिष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव ने आजाद मैदान में अनशन करने की अनुमति मांगी थी, तब उन पर सीमित संख्या में समर्थकों को बुलाने की शर्त लाद कर अनुमति नहीं दी गई थी।

 

परंतु पुलिस विभाग ने दंगाईयों को सभा करने की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि सभा में गोवंडी, मानखुर्द, चेंबुर इलाके से आ रहे युवक हाथ में हॉकी, लाठी व अन्य अवजार लेकर खुलेआम ट्रेन से आ रहे थे। पुलिस यदि तभी चेत गई होती, तो मुंबई में हुई हिंसा की वारदात को रोका जा सकता था।

 

मुंबई में रेड अलर्ट: गृहमंत्री ने बीच में ही रद्द किया सांगली दौरा, पहुंचे मुंबई

आखिर विलासराव देशमुख को किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई क्यों ले गए?

कांडा के घर पुलिस, ऑफिस पर महिला आयोग का धावा... रिश्तेदार गिरफ्तार

बाप-बेटी के रिश्ते पर लगा कलंक: अश्लील हरकत में पिता गिरफ्तार

दीवानगी में कर रखा है तन-मन-धन कुर्बान

एक सदी पुराने ‘अर्जुन’ को ऑपरेशन के बाद मिली नई जिंदगी!

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment