मुंबई. हम आपको मुंबई की एक ऐसी सिंगर से मिलाने जा रहे हैं जिनका नाम अभी भले ही बहुत लोकप्रिय नहीं हुआ हो, लेकिन उनके एक म्यूजिक वीडियो (म्यूजिक एल्बम) ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी।
इंटरनेट पर छाई इस सनसनी का नाम है जसलीन मथारू। जसलीन पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और पढ़ाई-लिखाई वहीं हुई।
महज 11 साल की उम्र से उन्होंने पश्चिमी और शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इसी का नतीजा था कि सिर्फ 16 साल की उम्र में जसलीन ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता मैं बेस्ट सिंगर का खिताब जीता।