मुंबई.छह साल 10 माह की उम्र में इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट में खेलने वाले मुशीर खान पहले ही मैच में हीरो साबित हुए। मुशीर ने छह विकेट लेते हुए अपने स्कूल अंजुमन-ए-इस्लाम को पारी व 40 रन की जीत दिलाई।
मैच के पहले दिन टीम के 233 रन के स्कोर में मुशीर केवल 3 रन बना पाए। लेकिन दूसरे दिन उन्होंने आठ ओवर में छह विकेट लेकर विपक्षी टीम को 28 रन पर समेट दिया।
क्रिकेट इतिहास में पहली बार, दूसरी कक्षा के मुशीर ने बनाया 'रिकॉर्ड'!
मुंबई. दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले महज 6 साल 11 माह के मुशीर खान को भारतीय क्रिकेट के अंडर-14 ग्रुप में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमेटी ने इसे अंडर-14 ग्रुप में जगह दी है।
क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी कम उम्र के किसी बच्चे को इस ग्रुप में शामिल किया गया है। मुंबई के मुशीर फिलहाल गाइल्स शील्ड कप खेलने में व्यस्त है। मुशीर दाएं हाथ का बेहतरीन ऑफ स्पिनर और टीम का सलामी बल्लेबाज भी है।
उसके पिता नौशाद खान उसे क्रिकेट के गुर सिखाते हैं। मुशीर के बड़े भाई सरफराज ने अंडर-14 टीम में 9 साल की उम्र में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस रिकॉर्ड को मुशीर ने तोड़ दिया है। सचिन जैसा बनने की इच्छा रखने वाले मुशीर ने 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।