मनोहरभाई पटेल अभियांत्रिकी परिसर में आयोजित स्वर्णपदक वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए अमिताभ बच्चन ने यह विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारी उद्योगमंत्री प्रफुल पटेल ने की। इस अवसर अमिताभ बच्चन ने कहा कि आज गोंदिया में जो कार्य प्रफुल जी ने किए हैं उनके साथ उनके पिता का आशीर्वाद भी रहा है।
जब कभी कोई पुत्र अपने पिता का नाम आगे बढ़ाता है तो सभी को हर्ष होता है। निश्चित रूप से प्रफुल पटेल एक सही उत्तराधिकारी हैं। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि एक पुत्र ने अपने पिता का वचन निभाया। मैं मानता हूं कि हमारे संस्कार ही ऐसे हैं। पुत्र पिता की याद में क्या-क्या करता है।