विज्ञापन
 
 
 
 

भारत के इस शहर में बसते हैं सबसे ज्यादा 'खरबपति'

 
Source: DainikBhaskar news   |   Last Updated 06:22(04/02/12)
 
 
 
 


 

मुंबई. भारत की इकोनॉमिक पावर और यंग इंडिया के टैलंट की तो पूरी दुनिया कायल है, अब भारतीय पैसा कमाने में भी किसी से कम नहीं रहे हैं। एक शोध में कहा गया है कि भारतीयों की मदद से दुबई पूरे मिडल ईस्ट में सबसे ज्यादा बिलियनेयर (खरबपतियों) वाला शहर बन गया है।


 

वेल्थइनसाइट की लिस्ट के मुताबिक, मुंबई खरबपतियों के 5वें सबसे बड़े हब के तौर पर उभरा है। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा बिलियनेयर हैं। 1300 से ज्यादा बिलियनेयर्स की दौलत का आकलन करने के बाद यह सूची बनाई गई है। इसके मुताबिक, दुबई में 14 बिलियनेयर हैं।


 

मिडल-ईस्ट में उसका नंबर पहला और दुनिया में 18वां हैं। वेल्थइनसाइट के सीनियर एनालिस्ट स्टीफेन ग्रॉस का कहना था कि बहुत सारे अमीर भारतीय ऐसे हैं, जो भारत में नहीं रहते। ऐसे खरबपतियों को दुबई और सिंगापुर जैसे देश खासे आकर्षित करते हैं।


 

ब्लैक मनी को लेकर स्विस बैंकों की निगरानी बढ़ने के बाद ये लोग टैक्स बचाने के लिए इन देशों का रुख करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में रहने वाले खरबपतियों की औसत प्रति व्यक्ति आय भले ही 10 फीसदी घट गई हो लेकिन खरबपतियों की संख्या दुगनी हो गई है।


 

चाइनीज बिलियनेयर्स ने सबसे ज्यादा सिंगापुर को फायदा पहुंचाया है। टॉप-25 की सूची में चीन के 5 शहर हैं। मिडिल ईस्ट के 2 अन्य शहर जेद्दा और रियाद भी टॉप-25 में हैं। इसके बावजूद अमेरिका और यूरोप के ज्यादा विकसित शहर खरबपतियों के मामले में ज्यादा आगे हैं।


 

मेडिकल छात्रा की अश्लील फिल्म ने मचाई सनसनीदुबई के होटल में रची गई थी 13/7 सीरियल विस्फोट की साजिशयहां खेत उगल रहे हैं बम और बारूद, फैली सनसनी! नहीं बांटा पैसा तो दी ऐसी सजा कि सुन कांप जाए रूहहादसों का शुक्रवार: एक के बाद एक हुए दर्दनाक हादसे 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 9

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment