मुंबई. गोरेगांव एसिड कांड के मुख्य आरोपी फिरोज अयूब मेमन उर्फ पापा को एमआईडीसी अपराध शाखा ने कल्याण से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने बताया कि पापा ने ही आरती ठाकुर नामक लड़की पर पहले भी दो -तीन बार अटैक किया था।
पापा के अलावा उसके साथी मोहम्मद फिरोज शेख को भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ इंस्पेक्टर गोपिका जहांगीरदास व एपीआई अब्दुल रऊफ की टीम पिछले एक सप्ताह से कल्याण के हाजी मलंग इलाके में डेरा डाले हुए थी। इस मामले में अब तक पिंटू शेख व उसकी मां मंजू पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।
अपराध शाखा सूत्रों के मुताबिक, मंजू ने पापा से कहा था कि आरती ने उससे लिया पांच लाख रुपया वापस नहीं लौटाया है, इसलिए उसका चेहरा बिगाड़ दो। मंजू इसलिए भी आरती से नाराज थी, क्योंकि उसने उसके लड़के पिंटू से शादी करने ने इनकार कर दिया था। आरोप है कि मंजू ने पिछले दो हमले के लिए पापा को 20 -20 हजार रुपये दिए थे। इस बार उसने ज्यादा रुपये देने का वायदा किया था।
देखें वीडियो के अन्दर, आईपीएस के आदेश पर सिपाही बना 'बंदर'
'कराटे गर्ल' के इस एलबम ने आते ही लगा दी आग!
एक तो इतनी दर्दनाक मौत, फिर कफन के लिए तरसती रही लाश!ये है 'अजब इश्क की गजब कहानी': प्रपोज करने में ही लग गए 5 सालइंटरव्यू में सफलता चाहिए तो पढ़ें ये खबरयहां अमेरिका से छः गुना कम पैसे में हो सकता है युवराज का इलाज