विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Notes On Pile Of Garbage, People Were Shocked To S

कचरे के ढेर पर नोट ही नोट, 500-500 के नोटों को देख दंग रह गए लोग

Bhaskar News Network | Sep 29, 2012, 02:03AM IST
 
 


नागपुर। कचरे के ढेर पर नोट ही नोट। सबके सब अधजले । 500-500 के उन नोटों को देख कर हर कोई भौचक्का रह गए। 101 नोटों की गिनती दर्ज हुई।


 

बाकी जले नोटों की संख्या लाखों में हो सकती है। शुक्रवार की शाम वैशाली नगर का नोटों की होली सदृश्य नजारा परिसर में चर्चा का विषय बना। कुछ लोग कहते हंै रिश्वत के कारण नोटों को आग लगी, तो कुछ लोग कहते हैं आयकर विभाग का डर नोटों को खाक कर गया। एक ओर रिश्वतखोर लाखों रुपए ले रहे हैं। कुछ लोग इसे पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।


 

मामला यूं है कि एमआईडीसी थाने में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर नोट की खबर दी । एमआईडीसी पुलिस ने अधजले नोटों को जब्त कर लिया है। यह नोट असली हैं या नकली, इसकी जांच के लिए पुलिस ने नोटों को जब्त कर संबंधित विभाग के पास भेज दिया है।


 

पुलिस द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही यह कि नोट कहीं एसीबी के डर से तो नहीं जलाए गए। इन दिनों एसीबी जगह-जगह छापामार कार्रवाई कर रही है। कुछ वर्ष पहले इसी तरह मेडिकल चौक में ऊंटखाना क्षेत्र में नोटों के बंडल कचरे के ढेर में राजनीति से जुड़े व्यक्ति ने आकर के डर से फेंक दिया था।

सो रहे थे लोग, क्या पता था हो सकता है ऐसा भी हादसा

PICS: सबसे सुरक्षित जेल के 'खूनी इतिहास' पर लगा एक और दाग

न्यूज चैनल पूरी कर रहे हैं मलेशिया में बैठे 'डॉन' की मुराद


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment