विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Now Thackeray Targets To Praise Nitish

अब नीतीश की तारीफ करने वाले पर बरसे बाल ठाकरे

Dainik Bhaskar News | Apr 15, 2012, 03:32AM IST
 
 


मुंबई. बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने नीतीश के यहां आने का विरोध करने और फिर उससे पीछे हटने के लिए अपने भतीजे व मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर शनिवार को निशाना साधा।


 

उन्होंने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि पहले विरोध करने और फिर विरोध नहीं करने की नटवर्य (वरिष्ठ अभिनेता) की भूमिका का खुलासा हो गया है। लजीज वड़ा (स्थानीय नाश्ता) रबड़ी (मीठा खाना) बन गया है।


 

उन्होंने बिहार दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए नीतीश के मुंबई आने पर राज के अपना रुख बदलने पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति नौटंकी व तमाशा पर निर्भर करती है।


 

शिवसेना ने मनसे के संदर्भ में कहा कि इसलिए हमने कहा कि हम बिहार दिवस पर अन्य लोगों के अपने रुख का खुलासा करने के बाद ही बोलेंगे। नीतीश की उनके काम के लिए प्रशंसा करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि नीतीश के रूप में बिहार ने जो शानदार नेतृत्व हासिल किया है, उसकी वजह से जातिवाद में जकड़ा राज्य विकास की पटरी पर आ गया है।


 

मराठी गौरव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कन्नड़ लोगों द्वारा बेलगांव में मराठी भाषियों द्वारा किए गए अत्याचार का विरोध करने में शिवसेना से ज्यादा आक्रामक कोई नहीं था।


 

EXCLUSIVE: आईपीएल लेट नाईट पार्टी की तस्वीरें लीक, मचा हंगामा

EXCLUSIVE: लव, सेक्स और अपहरण: मॉडल रोजलीन खान से पुलिस की पूछताछ

फेसबुक पर आई अश्लील तस्वीरें, दोस्त ने उठाया भरोसे का फायदा

इस हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल के पुलिस और राजनीतिज्ञों से हैं संपर्क!

सास ने बताया कि बहू कल सुबह इलाज कराने गई थी और

आखिर बना ही डाला विश्व का सबसे बड़ा

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment