विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Offices Of Colors Tv Channel Attacked Over Music Reality Show

रियलिटी शो दिखाने वाले चैनल के दफ्तरों पर हमले

Agency | Sep 08, 2012, 20:44PM IST
 
 

 

मुंबई.आज से शुरू हुए म्‍यूजिक रियलिटी शो 'सुर-क्षेत्र' का प्रसारण करने वाले टीवी चैनल के दफ्तरों पर हमले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कलर्स चैनल के दफ्तरों पर हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक शिव सेना के कथित कार्यकर्ताओं और स्‍वराज सेना नाम के एक संगठन के सदस्‍यों ने चैनल के अंधेरी और विले पार्ले स्थित दफ्तर पर हमले किए।
 
सुर-क्षेत्र का प्रसारण 'कलर्स' और 'सहारा वन' पर एक साथ हो रहा है। पुलिस के मुताबिक शिव सेना के कथित 15 कार्यकर्ता गुरुवार की रात अंधेरी में पारसी पंचायत रोड स्थित कलर्स चैनल के दफ्तर में घुस गए और रॉड से हमला किया। कुछ देर बाद चैनल के विले पार्ले स्थित दफ्तर बाइक सवार दो लोगों ने पत्‍थर फेंके। ये स्‍वराज सेना के सदस्‍य बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के मुताबिक अंधेरी में हुई तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि विले पार्ले में हुई हिंसा के मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
इससे पहले, राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने धमकी दी थी कि यदि इस शो में पाकिस्‍तानी कलाकारों को शामिल किया गया तो वह इसका प्रसारण करने वाले चैनल के दफ्तरों पर हमले करेंगे। हालांकि बाद में गुरुवार को ठाकरे की चैनल के सीईओ और मशहूर फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर से मुलाकात के बाद मनसे ने यह धमकी वापस ले ली थी। 
गया में शुरू हुई ठाकरे परिवार के जड़ की 'खोज'
अमेरिका में नस्‍ली भेदभाव का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा 
'डर्टी' पॉलिटिक्‍स का मिला सुबूत: मनसे ने पहले लगवाई फिल्म, फिर किया बवाल 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment