आदिवासी विकास मंत्री पाचपुते के इस्तीफे की मांग

नाशिक. पिछले चार वर्षों से आदिवासी विभाग के कर्मचारियों के रिक्त पद, आश्रम व छात्रावासों की दयनीय स्थिति सुधारने में नाकाम साबित होने का आरोप लगाते हुए आदिवासी महादेव कोली समाज विकास संगठन ने आदिवासी विकास मंत्री बबनराव पाचपुते से इस्तीफे की मांग की है।
इस संबंध में राज्यपाल के. शंकरनारायण, मुयमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, केंद्रीय कृषि मंत्री तथा राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भेजे गए एक पत्र में संगठन ने सुरगाणा तहसील के पलसन स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, जुन्नर तहसील के आदिवासी छात्रावास के छात्रों की मृत्यु की घटना पर उदासीनता की भूमिका लेने वाले आदिवासी विकास विभाग का विरोध किया है।
संगठन का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में आदिवासी छात्रावास के 113 छात्रों की वििान्न कारणों से मृत्यु हुई है, जिसके लिए आदिवासी विकास विभाग जिमेदार है।
कर्मचारियों के रिक्त पद, कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कामकाज का तनाव, महिला कर्मचारियों की कमी यह आदिवासी छात्रावास की मूल समस्या है। इन समस्याओं को सुलझाने में असफल साबित हुए मंत्री पाचपुते के इस्तीफे की मांग पत्र में की गई है। पत्र पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण कडाले, महासचिव वामन खोसकर आदि के हस्ताक्षर हैं।






