विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> PHOTOS: Look Up At The Stars When Garbe Starts!

PHOTOS : एक खास मौका जब सितारों संग झूमे उनके चाहने वाले

1 of 42 Photos
नागपुर.  नवरात्री की शुरुआत के साथ ही गरबा का रंग पूरे देश में चढ़ना शुरू हो गया है। गरबा को लेकर युवा इतने उत्साहित हैं कि वे पारंपरिक कॉस्टूयम में जरा सी भी कमी नहीं रखना चाहते। ड्रेसेस ट्रेडिशनल हों या इंडो-वेस्टर्न, इनके साथ ब्वायज ट्रेडिशनल फेटे ही पहनना प्रिफर कर रहे हैं। 

 

 


बशर्ते, ये फेटे दिखने में अट्रेक्टिव और हैवी डिजाइन्स वाले होने चाहिए। उधर गरबा के कॉस्टूयम डिजाइर्न्‍स भी इस बार युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कपड़े, ज्वेलरी के साथ सूट करते हुए फेटे तैयार कर चुके हैं। ताकि, वे ग्राहकों को किसी भी तरह से मायूस न कर सकें। 




वैसे तो नवरात्र के कॉस्ट्यूम्स के बाजार सज चुके हैं। विभिन्न स्टाइल के परिधानों के साथ इस बार बाजार में अलग-अलग डिजाइन्स और स्टाइल के फेटे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर युवक काफी आकर्षक हो रहे हैं।

 

 

 

व्यवसायियों की माने तो उन्होंने विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइनों के फेटे गुजरात से मंगवाए हैं।

 

जबकि, शहर के गरबा कॉस्ट्यूम स्पेशिलिस्ट बताते हैं कि इस बार उन्होंने अपने कॉन्सेप्ट्स और शहर के युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए खुद ही फेटे तैयार किए हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए फेटे युवकों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।




नए फेटों की रेंज  इस बार बाजार में तरह-तरह के फेटे मिल रहे हैं, जो युवा वर्ग को काफी लुभा रहे हैं।

 

इस बार हैंडमेड फेटों में कलाकारों द्वारा तैयार किए गए सिल्वर वर्क, कपल डांडिया वाले फेटे, कलरफुल सीक्वेएंस और नेट की झालर से बने फेटे, काठियावाड़ी टोपी, बूंदा वर्क फेटे, झुमकों से तैयार किए फेटे, राजस्थानी पगड़ियां, पेरेट डिजाइन वाले फेटों की काफी मांग है। इनके साथ ही उन्होंने पारंपरिक फेटों में भी इनोवेटिव डिजाइन्स देकर इन्हें नए अंदाज में बाजार में उतारा है। 




मटेरियल बाहर का  व्यवसायी बताते हैं कि वे कास्ट्यूम्स से लेकर फेटे व छोटी-बड़ी चीजें खुद ही तैयार करते हैं। इनके लिए वे कपड़ा, डेकोरेटेड मटेरियल आदि सामग्री गुजरात और कच्छ से ही लेकर आते हैं। वीयरिंग में युवतियों की चनिया-चोली, लंहगा हो चाहे लड़कों के लिए केड़िया, धोती या फिर पटियाला व फेटे, इन सब में गुजराती टच वाला मटेरियल यूज होता है। 



इस मटेरियल में मिरर वर्क, वूलन बॉल्स, विभिन्न प्रकार की लेस, कच्छी वर्क के पेच, जूट पर वर्क किए पेच, राजस्थानी वर्क, सीक्वेंस, वूलन फ्रिल, गोल्डन सिल्वर मोती जैसे चमकने वाली सामग्री शामिल है। इस बार गरबा में फेटों पर इस तरह की ही सामग्री का डेकोरेशन देखने मिलेगा।




किराया व्यवसायियों के अनुसार इस बार डिजाइनर फेटों की मांग बहुत ज्यादा है। ऐसे में सिम्पल फेटे का किराया 40 से 200 रुपए तक है। जबकि, हैवी वर्क वाले फेटों के लिए 500 से 800 तक का किराया युवाओं को देना होगा। खास बात तो यह है कि एक साथ 4 दिन के लिए अलग-अलग फेटे बुक कराने वालों के लिए डिस्काउंट की भी सहूलियत दी गई है।


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment