मुंबई. छेड़छाड़ व दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए पुलिस ने लड़कियों को मिर्ची पावडर साथ रखने की सलाह दी है।
ठाणे पुलिस आयुक्त के पी रघुवंशी के मुताबिक जरूरत पडऩे पर लड़कियां बदमाशों पर मिर्ची पावडर फेंककर उन्हें सबक सिखाएं।
रघुवंशी ने सुझाव दिया है कि युवतियां देर रात घर से बाहर न निकलें। साथ ही शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
मुंबई पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह नेे आदेश जारी कर इन बातों पर अमल करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद राज्य की महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता फैल गई है।