विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Porn Websites Were Designed By The Biggest Attack

पोर्न वेबसाइट्स से जरिये रची गई थी सबसे बड़े हमले की साजिश

सोमेंद्र शर्मा | Jul 04, 2012, 04:00AM IST
 
 



 

मुंबई। मुंबई हमले की साजिश में शामिल जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल अपने साथियों को पोर्न वेबसाइट्स के जरिए संदेश भेजा करता था।


 

उनसे बातचीत को सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर रखने के लिए वह ऐसी एहतियात बरतता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुंदाल औरंगाबाद के एक साइबर कैफे से अपने साथियों से इस तरह की वेबसाइट्स से चैट करता था।


 


 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मई 2006 में औरंगाबाद से एके-47 राइफलें, मैग्जीन, हथगोले और आरडीएक्स बरामद होने से पहले तक माड्यूल के सभी सदस्य पोर्न वेबसाइट से चैट कर एक दूसरे को सूचनाएं देते थे।


 

पोर्न वेबसाइट्स क्यों


 

अधिकारी के मुताबिक आमतौर पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सोशल साइट्स और जानी मानी चैटिंग साइट्स पर नजर रखती हैं। लेकिन पोर्न वेबसाइट्स निगरानी में कभी-कभार ही आती हैं। ये वेबसाइट्स दावा करती हैं कि उनकी प्रीमियम सर्विस लेकर कोई व्यक्ति लड़कियों से वीडियो, वॉयस कॉलिंग कर चैट कर सकता है।


 

कोई अपना ग्रुप बना सकता है जिसमें अपने दोस्तों को चैट के लिए न्यौता दे सकता है। इसमें ग्राहकों को पूरी गोपनीयता का भी भरोसा दिलाया जाता है। जुंदाल का संदेश, ‘धंधे का उद्घाटन हो गया है, 25 को दावत कर दी है।’


 

कोड भाषा में यह ईमेल जुंदाल ने 19 फरवरी 2006 को पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजा था। इस दिन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर कर्नावती एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था।


 

इस हादसे में 25 लोग हो गए थे। जुंदाल के साथी मोहम्मद अकीब शेख के याहू मेल के आईडी से 26 फरवरी को औरंगाबाद के साइबर कैफे से यह मेल किया गया था।


 

पढ़िये, बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की कहानी, खुद उसी की जुबानी

ब्लू फिल्म देखते हुए दो नाबालिगों के साथ 5 लोग सारी रात करते रहे रेप

बच्चियों से गैंगरेप: सहेली ने कहा, अगर किसी से बताया तो गला काट डालूंगी

जब खुली पत्नी की सच्चाई तो नहीं हुआ बर्दाश्त और...!

रेल यात्रियों ने कहा, नये नियम से मिलेगी राहत

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment