विज्ञापन
 
 
 
 

वादों को पूरा करने का वादा

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 03:03(10/02/12)
 
 
 
 
मुंबई. कांग्रेस-राकांपा के चुनावी घोषणापत्र को जनता की आंखों में धूल झोंकनेवाला बताते हुए शिवशक्ति-भीमशक्ति गठबंधन ने दावा किया है कि वे मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाकर रहेंगे। इसके अलावा मुंबईकरों को लुभाने के लिए गठबंधन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पर्यटन व परिवहन से संबंधित कई योजनाओं पर अमल करने का वादा किया है।

भाजपा-शिवसेना व आरपीआई गठबंधन ने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। शिवसेना कार्याध्यक्ष उद्घव ठाकरे ने कहा कि उनके घोषणापत्र में प्रिटिंग मिस्टेक नहीं है, जो वचन दिया है उसे पूरा करके दिखाएंगे। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन का चुनावी घोषणा पत्र भूल-भुलैया है।

दोनों दलों के घोषणापत्र में 30 योजनाएं ऐसी हैं, जो मनपा कार्यक्षेत्र में नहीं बल्कि केंद्र व राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुधीर मुंनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा का घोषणापत्र पुराना है, जिसकी केवल तारीख बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा, जो हर महीने मीटिंग लेकर यह तय करेगी कि घोषणापत्र पर कितना अमल हो रहा है।

पांच साल तक यह समिति निगरानी रखेगी। आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने राज्य चुनाव आयोग से कांग्रेस-राकांपा के घोषणापत्र की जांच कराने की मांग की है। आठवले का आरोप है कि कई मुद्दे जनता को गुमराह करनेवाले हैं। शिवशक्ति-भीमशक्ति गठबंधन के मुताबिक मुंबई को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।

मध्य वैतरणा वर्ष-2012 में, गारगाई व पिंजाल वर्ष-2017 में और दमनगंगा वर्ष-2021 में पूरी हो जाएगी। इन जल परियोजनाओं के पूरा होते ही मुंबई को 3645 एमएलडी पानी उपलब्ध होने लगेगा। इससे वर्ष-2031 तक पानी की आवश्यकता पूरी होती रहेगी। शिवशक्ति-भीमशक्ति गठबंधन ने जनता से वादा किया है कि यदि वे फिर से सत्ता में आए तो महानगरपालिका की क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जाएगी।

इसके अलावा विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन देने, मुंबईरत्न व मुंबई भूषण पुरस्कार देने, मुंबई में महाराष्ट्र भवन, महाराष्ट्र साहित्य भवन व मराठी रंगभवन निर्माण करने का वादा गठबंधन किया है। गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में गंदे पानी को फिर से उपयोग में लाने के लिए पानी शुद्घिकरण योजना का निर्माण करने का दावा किया है।

शिवड़ी टीवी अस्पताल के अंतरराष्ट्रीय दर्जे का अस्पताल बनाने, कैंसर, किडनी मरीजों के डायलिसिस व एड्स के मरीजों के लिए एक विशेष योजना पर अमल किए जाने का दावा किया गया है। किशोरी योजना, मनपा अस्पताल के सभी मरीजों को हेल्थकार्ड, लंबे समय तक टिकनेवाली सड़कें, पार्किग और मनपा स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने का वादा किया गया है।

गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में जनता को हर स्तर से लुभाने की कोशिश की गई है। आगामी पांच साल में मुंबई को धूल मुक्त महानगर बनाने का दावा किया गया है। आने वाले तीन सालों में सभी स्कूलों में कम्प्यूटर प्रयोगशाला, पाठ्यक्रमों की स्वतंत्र वेबसाईड बनाई जाएगी।

वर्ष-2008 के नियमानुसार मनपा स्कूलों का कक्षाएं बढ़ाकर 8वीं तक करने की घोषणा की गई है। कचरे से बिजली, नेबरहुड प्लांनिंग योजना, सार्वजनिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान व सड़क सुनिश्चित करना, महिलाओं के लिए वेल वुमन क्लीनिक, सीटी इंस्टिट्युट फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट, महानगर के तालाबों व जलवाहिनियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने का वादा किया गया है।



मुख्यमंत्री पर हंसी आती है : उद्घव

मनपा चुनाव बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का महत्व कम होने की बात कहनेवाले मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर पलटवार करते हुए पार्टी कार्याध्यक्ष उद्घव ठाकरे ने कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री पर हंसी आती है। यह दुर्भाग्य है कि वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

उद्घव ने कहा कि वे चव्हाण पर टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि इससे महाराष्ट्र की बदनामी होगी। आखिर अपने एक वर्ष के कार्यकाल में चव्हाण ने क्या कर दिखाया? जब से वे राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, तबसे अब तक एक हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। कई विकास योजनाओं की फाइलें उनके कार्यालय में लटकी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पहले विकास करके दिखाओ फिर दूसरों पर उंगली उठाओ।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment