विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Raj Thackera Threatens Hindi News Channels, : "Do

'नहीं चलने दूंगा हिंदी न्यूज चैनल'

1 of 5 Photos

मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने  हिंदी न्यूज चैनलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि चैनलों ने उन्हें गलत तरीके से पेश करना जारी रखा तो वे महाराष्ट्र में हिंदी समाचार चैनलों को चलने नहीं देंगे।

 

राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि बिहार के बारे में मैंने गलत नहीं कहा है।  उन्होंने बिहार के नेताओं को चेतावनी दी कि उन्हें धमकी न दी जाए। पार्टी आगे क्या कर सकती है सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के नेता महाराष्ट्र को नियम व कानून न सिखाएं।

 

वे भी कानून जानते हैं। राज ने कहा कि देश के हर नागरिक को देश के किस्सी भी हिस्से में जाकर रोजी-रोटी कमाने का अधिकार है। परंतु कानून यह भी है कि जिस राज्य में मजदूर जाते हैं वहां सबसे पहले श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य में आनेवाले कितने बिहारी श्रम विभाग में पंजीकरण कराते हैं?


 
आखिर बिहार ही क्यों जाते हैं अपराधी? :


राज के मुताबिक जोगेश्वरी में रहनेवाले अब्दुल कादिर को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह नागपुर के एक दंपति के बेटे का अपहरण कर बिहार ले जाया गया था।

 

आखिर सर्वाधिक अपराधी बिहार से ही ताल्लुक क्यों रखते हैं। अपराध करने के बाद वे बिहार ही क्यों जाते हैं। गुजरात व अन्य राज्य में क्यों नहीं जाते? यह जांच का विषय है।

 

यहां के नेताओं में एकजुटता नहीं :


उन्होंने कहा कि उत्तरभारतीय नेता उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर देश में तनाव पैदा कर रहे हैं। राज ने कहा कि कर्नाटक के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता?

 

क्योंकि वहां उन्हें सबक सिखा दिया जाएगा। वजह साफ है कि कर्नाटक के सभी नेता राज्य के मुद्दे पर एकजुट रहते हैं। महाराष्ट्र में एकजुटता नहीं दिखाई देती। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके बयान पर इतना बवाल मचाया जा रहा है।

 

परंतु बिहार के मुख्य सचिव नवीन कुमार के संबंध में क्यों कुछ नहीं कहा जाता।  राज ने कहा कि नवीन कुमार का पत्र मिला की नहीं। इस संबंध में गृहमंत्री आरआर पाटील को जानकारी नहीं है।

 

जबकि मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह के मुताबिक नवीन कुमार का पत्र प्राप्त हुआ है। राज ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि आबा गृहमंत्री के लायक नहीं हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे स्लाइड के साथ पढ़िए, न्यूज़ चैनलों पर दिया गया राज ठाकरे का विवादास्पद बयान...

नहीं बोलूंगा हिंदी,महाराष्ट्र में हूं सिर्फ मराठी बोलूंगा'

रवि ने दिया राज को जवाब, मराठी फिल्म में दिखेगा बिहारी बाबू का कमाल!

'राज्य से सभी बिहारी घुसपैठियों को भगा दिया जाएगा अगर...'

राज के बयान पर बवाल, बिहार में मुकदमा दर्ज


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment