राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रवि ने दिया राज को जवाब, मराठी फिल्म में दिखेगा बिहारी बाबू का कमाल!
Nishant A Bhuse
| Sep 01, 2012, 21:38PM IST

मुंबई।भोजपुरी और बिहारी सुपरस्टार रवि किशन जल्द ही एक मराठी फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे.
इसे मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा बिहारी और उत्तर भारतीयों पर किये गए तीखे प्रहार का जवाब माना जा रहा है. रवि, मराठी फिल्म 'मध्यमवर्ग' का मुहूर्त रविवार को करने वाले हैं. मनसे सूत्र के मुताबिक़, "इस तरह अचानक फिल्म के मुहूर्त की योजना बनाना सस्ती लोकप्रियता पाने का एक तरीका भर है".
रवि किशन के करीबी ने सूत्र ने बताया, "रवि, राजी (राज ठाकरे) का बहुत सम्मान करते हैं और हमेशा से ही उनका सपना एक मराठी फिल्म में काम करने का रहा है क्योंकि, यह मुम्बईकर से संवाद कायम करने का एक बेहतर रास्ता है."
सूत्र ने आगे बताया, "रवि हमेशा ही कहते हैं कि, अगर महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी भाषा की इज्जत तो करनी ही चाहिए."इस बीच, फिल्म यूनिट को इस मुहूर्त के विशाल मीडिया कवरेज की आशा है.
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन ने कहा, "मैं एक मुंबईकर हूं और लंबे समय से मराठी फिल्म में काम करने के अवसर का इंतजार कर रहा था. इस मौके को पाकर मैं बेहद खुश हूं. भोजपुरी सिनेमा के एक वरिष्ठ अभिनेता को मराठी फिल्म में मौका मिलना शांति और एकता का एक अच्छा संदेश देता है."
बिहारियों से बदला लेने सिनेमाहॉल में घुसे मनसे कार्यकर्ता
'नहीं बोलूंगा हिंदी,महाराष्ट्र में हूं सिर्फ मराठी बोलूंगा'
'राज ठाकरे की पार्टी को नक्सलवादी संगठन घोषित करो'
यहां हकीम करते हैं खिदमत, दस दिन में बना देश का सबसे समृद्ध मंदिर







