विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Raj Thackeray's Speech Brought Into Investigation,

राज ठाकरे के भाषण की जांच शुरू, फूल देने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

विनोद यादव | Aug 22, 2012, 00:01AM IST
 
 



 

मुंबई। सपा नेता अबु आसिम आजमी ने महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह उनके विधानसभा क्षेत्र में बांग्‍लादेशी वोटर खोज देंगे तो उन्‍हें दो करोड़ रुपये का ईनाम देंगे। बुधवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान करते हुए आजमी ने दो करोड़ रुपये का चेक भी दिखाया। उन्‍होंने कहा, 'यदि राज ठाकरे अपने आरोपों को साबित कर देते हैं तो मैं राजनीति से संन्‍यास ले लूंगा। यदि वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो उन्‍हें राजनीति छोड़नी होगी।' ठाकरे ने मंगलवार को यहां रैली को संबोधित करते हुए आजमी पर आरोप लगाए थे कि वह बांग्‍लादेशी वोटरों के बूते चुनाव जीतते हैं।


 

ठाकरे ने पुलिस की इजाजत के बिना यहां मोर्चा निकाल लिया तो अब इसका खामियाजा मुंबई पुलिस के कमिश्‍नर को भुगतना पड़ सकता है। उनका तबादला किया जा सकता है।


 

राज ठाकरे के मोर्चे का आयोजन करने वाले मनसे महासचिव शिरीष सावंत व अन्य के खिलाफ बी.डी. मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। यह मामला मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे को आजाद मैदान में सभा करने की अनुमति दी थी। परंतु उन्होंने गिरगांव चौपाटी से पहले एक विशाल मोर्चा निकाला। 

बांबे हाईकोर्ट ने गिरगांव चौपाटी पर सम्मेलन या सभा करने पर पहले ही रोक लगाई हुई है। हाईकोर्ट के इसी आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने राज ठाकरे को गिरगांव चौपाटी से मोर्चा निकालने की अनुमति देने से इनकार किया था। लेकिन ठाकरे ने उल्‍टे पुलिस को धमकी दे दी थी और पुलिस उन्‍हें मुंबई में 11 अगस्‍त को हुई हिंसा के विरोध में मोर्चा निकालने से रोक नहीं सकी।

 (फोटो: मीडिया के सामने कांस्टेबल तावडे)


 

राज ठाकरे ने मांगा गृह मंत्री का इस्‍तीफा, पार्टी के खिलाफ एफआईआर

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment